फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma enjoying vacation with husband virat kohli photos goes viral on social media

Photo: पति विराट कोहली के साथ छुट्टियां एंजॉय करती दिखीं अनुष्का शर्मा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Wed, 08 Jun 2022 10:16 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Jun 2022 10:16 PM IST
सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। तस्वीर में दोनों अपनी छुट्टियां एंजॉय करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma enjoying vacation with husband virat kohli photos goes viral on social media
anushka virat - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाते हैं, जो अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री से फैंस को खुश कर देते हैं। दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं लेकिन इन दिनों अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों छुट्टियों पर हैं और अब अनुष्का ने अपने वेकेशन की एक झलक फैंस को भी दिखा दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का के साथ विराट भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र किनारे की मिट्टी दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि दोनों ने तस्वीर किसी समुद्र किनारे ली है, जहां वह दोनों एक साथ एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कैजुअल लुक लिया हुआ है। अनुष्का ने डीप नैक प्रिंटेड ड्रेस पहनी है और साथ ही गले में पेंडेड कैरी किया है। वहीं, विराट कोहली नॉर्मल टीशर्ट में हैं। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल 2022  खेलने के बाद रेस्ट पर हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही हैं। हालांकि, अनुष्का ने भी शूटिंग से छोटा सा ब्रेक लिया है। फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके लिए अभिनेत्री कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। अनुष्का ने कई तस्वीरें शेयर कर अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस की झलक फैंस को दिखाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed