Chakda Xpress: आईपीएल के बीच अनुष्का ने शुरू की अपनी क्रिकेट फिल्म की तैयारी, इस फोटो में दिखीं पसीने से लथपथ
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही भारतीय महिला क्रिकट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पोस्ट प्रैक्टिस की झलक साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अमुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर जल्द ही वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का भारतीय महिला क्रिकट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। इसमें वह झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। अभिनेत्री फिल्म को लेकर अपनी तैयारी की झलक भी फैंस के साथ अक्सर साझा करती हैं। हाल ही में आईपीएल के बीच उन्होंने एक और फोटो साझा किया, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे वह इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पोस्ट प्रैक्टिस की झलक दिखाई है, जिसमें वह काले रंग की टी-शर्ट और स्पोर्ट्स सनग्लासेस पहने नजर आ रही हैं। उनके माथे पर पसीना भी दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंन लिखा कि इस गर्मी में अभ्यास के बाद, इसके साथ उन्होंने एक थका हुआ चेहरा और क्रिकेट बैट और सूर्य की इमोजी लगाई।
अभिनेत्री अपने वर्कआउट की झलक सबको दिखा चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही थीं। उसके बाद वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती भी दिखाई दीं। अनुष्का सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ संपर्क बनाए रखती हैं।
आपको बता दें कि आखिरी बार अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थी, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और अपनी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।