फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma talk about Sui Dhaaga Made in India scene and said that was amazing

'सुई धागा' का ये सीन दिल छू लेगा, अनुष्का शर्मा ने खुद किया खुलासा

Mon, 27 Aug 2018 11:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma talk about Sui Dhaaga Made in India scene and said that was amazing
अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म के लिए अपना बेहतरीन परफार्मेंस दिया है। ये दोनों सुपरस्टार गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं, जिनका सपना है कि वे अपना नाम दुनिया में बनाएंगे। अनुष्का एक एम्ब्रोइडर की भूमिका में है, जबकि वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। निर्देशक शरत कटारिया अपनी फिल्म में छोटे शहर की वास्तविक सुगन्ध अपनी फिल्म के लिए चाहते थे और फिल्म को अथांटिक बनाने के लिए वे छोटे शहरों में भी गए।
विज्ञापन


अनुष्का का कहना है, "शिल्पकार दिन और रात काम करते हैं और शरत दिखाना चाहते थे कि ऐसे शहरों के शिल्पकार रात के दौरान कैसे काम करते है। हमने देखा कि कई अपनी पेशेवर जरूरतों को पूरा करने के लिए स्ट्रीट लाइट का उपयोग करते हैं और हम इसे फिल्म में कैप्चर भी किया है।"
विज्ञापन

Anushka Sharma talk about Sui Dhaaga Made in India scene and said that was amazing
वरुण कहते हैं, "ये प्रतिभाशाली कलाकार आम तौर पर अपने घरों की छत पर जाते हैं और रात में काम करना शुरू करते हैं। मौजी और ममता का चरित्र इस समर्पण, महत्वाकांक्षा और उद्यमी भावना से प्रेरित होता है। हमने चंदेरी की स्ट्रीट लाइट का उपयोग करते हुए सिलाई और कढ़ाई के दृश्यों को शूट किया और वे वास्तव में दिल को छूते हैं। इन दृश्यों को शूटिंग करते समय शरत काफी भावुक भी हुए।"

वरुण और अनुष्का पहली बार एक साथ आ रहे है और वे निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए हैं। वाईआरएफ एंटरटेनर 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' ने ब्लॉकबस्टर 'दम लगा के हइशा' के बाद एक बार फिर मनीष शर्मा और शरत कटारिया, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक कॉम्बो को एक साथ लाया है। यह फिल्म अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इस साल गांधी जयंती से ठीक पहले 28 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed