फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma varun dhawan movie promotion in new delhi

उत्तरप्रदेश के हुनरबाजों को अमर उजाला ने नवाजा, अनुष्का-वरुण ने किया सलाम

Mon, 24 Sep 2018 08:30 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर अजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर अजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma varun dhawan movie promotion in new delhi
दिल्ली के इंपीरियल होटल में 'हुनरबाजों को सलाम' कार्यक्रम में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा

देश में बहुत ऐसी कलाएं हैं जो सही प्लेटफार्म के अभाव में दम तोड़ देती है। हमारी फिल्म सुई-धागा ऐसी ही कलाओं को उभारने और उन्हें पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करती है। अमर उजाला की ओर से आयोजित हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में पहुंची फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि यह आम इंसान के संघर्ष, जिद और सफलता की कहानी है। दोनों ने कार्यक्रम में शामिल यूपी के 20 कलाकारों के हुनर की सराहना की। अपनी फिल्म सुई-धागा-मेक इन इंडिया के प्रमोशन के लिए पहुंचे दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्म की कहानी व किरदारों के विषय में भी बात की।
विज्ञापन


इंपीरियल होटल में सोमवार को हुनरबाजों को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारीगरों ने अपने हाथों से तैयार सामान को वरुण व अनुष्का के सामने पेश किया, जिसे देखकर दोनों चकित रह गए। वरुण ने कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से मिलकर अच्छा लगा जो ना केवल अपने हुनर से जिंदगी की गाड़ी चला रहे हैं बल्कि रोजगार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से तैयार सामान लेकर पहुंचे कारीगर

anushka sharma varun dhawan movie promotion in new delhi
अनुष्का ने कहा कि खुद पर विश्वास होना चाहिए। आप हार ना मानते हुए कितना संघर्ष करते हैं इस पर ही सफलता निर्भर करती है। गांधी जयंती पर रिलीज होने वाली फिल्म सुई-धागा महात्मा गांधी के खादी की पहल व प्रधानमंत्री के मेक-इन इंडिया पर आधारित है। इस कार्यक्रम के प्रायोजक रहे ग्री इंडिया के निदेशक ललित हिटलर, कानपुर के रामा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर प्रणव सिंह, बृजलक्स एडवरटाइजिंग के राजेंद्र उपाध्याय, व एनआरजे ई रिक्शा के प्रबंध निदेशक नीरज पांडेय व निदेशक ऋचा पांडे भी उपस्थित थीं।
 
हाथ तैयार सामान लेकर पहुंचे कारीगर
यूपी के विभिन्न शहरों से हथकरघा कारीगार मधुबनी आर्ट, हेंडमेड स्वेटर, हाथ से बुनाई, क्रोशिए से बने सामान, हाथों से दरी बनाना, धागे, के सामान को लेकर पहुंचे। इनमें तान्या, निशा आर्य, अभिषेक, गौरी जैन, खालिद खान, नदीम जावेद, अजमल मुस्तगीर, मोहम्मद फारुख, नीतू समेत अन्य कारागीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed