सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aparshakti Khurrana Says He Wants To Quit Acting And Learn Tailoring After 10 Years

अपारशक्ति खुराना का बड़ा बयान, एक्टिंग से अलविदा कहने की कही बात; इस फील्ड में आजमाएंगे हाथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 12 Jun 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Aparshakti Khurana: एक्टर अपारशक्ति खुराना ने हाल ही अपने फ्यूचर प्लान को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे एक्टिंग छोड़ना चाहते हैं। 

Aparshakti Khurrana Says He Wants To Quit Acting And Learn Tailoring After 10 Years
अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में अपने करियर के उस दौर के बारे में खुलकर बात की, जब वह मुंबई आने के बाद स्टाइलिस्ट के रूप में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वे कुछ समय बाद एक्टिंग छोड़ देंगे। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि वह अगले 10–12 वर्षों में एक्टिंग से दूर होकर एक नया जुनून अपनाना चाहते हैं और शुरुआत से सिलाई सीखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपारशक्ति खुराना का एक्टिंग छोड़ने पर बयान
जब अंगद ने अपारशक्ति की फैशन सेंस की तारीफ की, तो अभिनेता ने याद करते हुए कहा, ‘एक समय ऐसा था जब मैं सोच रहा था कि बॉम्बे शिफ्ट होने का कोई एक तरीका क्या हो सकता है। तो एक फेज ऐसा भी था जब मैं मुंबई में स्टाइलिस्ट था।

विज्ञापन


मैंने कुछ होस्ट्स को स्टाइल किया था, जो एक बहुत फेमस टीवी चैनल पर बॉलीवुड शो होस्ट कर रहे थे। मैं सच में चाहता हूं कि धीरे-धीरे मैं जो अभी कर रहा हूं, उसे अलविदा कह दूं। मेरा बहुत मन है कि 10-12 साल बाद मैं टेलरिंग सीखूं। कपड़ा कैसे काटना है, कैसे सिलना है, वो सीखना है।’

Aparshakti Khurrana Says He Wants To Quit Acting And Learn Tailoring After 10 Years
अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

लेडी लक पर क्या बोले एक्टर?
उन्होंने आगे बताया कि शादी के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्हें मौके मिलने शुरू हुए। उन्होंने कहा, ‘जब मैं रेडियो में काम कर रहा था, या दिल्ली हाई कोर्ट में, या शादी से पहले जो भी छोटे-मोटे काम कर रहा था, तब मैं डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउस या टीवी चैनल्स को मैसेज या ईमेल करता था। मुझे एक बार भी कोई जवाब नहीं मिला।

जिस दिन मेरी शादी हुई, मुझे तीन साल पुराने मैसेज के जवाब आए, जिसमें पूछा गया कि क्या मैं उनके साथ जुड़ सकता हूं क्योंकि उन्हें एक होस्ट की जरूरत थी। मैं लेडी लक में बिल्कुल विश्वास नहीं करता था, लेकिन फिर मुझे लगा कि ऐसा भी हो सकता है।’

ये भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बना था 'तड़प-तड़प के', गाने को सुनकर संजय लीला भंसाली ने कही थी ये बात

Aparshakti Khurrana Says He Wants To Quit Acting And Learn Tailoring After 10 Years
फिल्म दंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
'दंगल' से किया था बॉलीवुड डेब्यू 
अपारशक्ति ने बॉलीवुड में डेब्यू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से किया था। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹2,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद वह ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आए और ‘स्त्री’ व ‘लुका छुपी’ जैसी फिल्मों से उन्हें खास पहचान मिली। वह आखिरी बार 2026 की फिल्म ‘जब खुली किताब’ में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed