‘अर्जुन रेड्डी’ की हीरोइन शालिनी के साथ सोती है घर आई ये नन्हीं मेहमान, बोलीं- 'ये सबसे अलग एहसास है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘बमफाड़’ से चर्चा में आईं अभिनेत्री शालिनी पांडे इस बात को लेकर इन दिनों काफी रोमांचित हैं कि एक नया पपी उनके हाथ लग गया है। जल्द ही हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आने वालीं शालिनी हाल ही में एजे नामक एक नया बाल श्वान अपने घर ले आई हैं। एक पशु प्रेमी होने के नाते एजे को हासिल करना शालिनी के लिए एक पुराने सपने के सच होने जैसा रहा।
शालिनी बताती हैं, “जहां तक मुझे याद है, मैं हमेशा कोई पालतू जीव अपने पास रखना चाहती थी। जानवर मुझे हद से ज्यादा प्यारे लगते हैं। बात यह भी है कि जब मैं छोटी-सी बच्ची थी तो मेरे ग्रैंडपैरेंट्स के घर में तीन कुत्ते पले हुए थे। मुझे भी हमेशा यही लगता था कि मेरे पास भी अपना खुद का पालतू जानवर हो। मैं जानवरों के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं। मेरे पप का नाम एजे है और वह तीन माह की है।”
‘अर्जुन रेड्डी’ से चर्चा में आईं शालिनी अपने बालश्वान का नाम एजे रखने की वजह भी साझा करती है। शालिनी का कहना है, “एजे एंड द क्वीन नामक एक टीवी सीरीज है, जिसे मैंने काफी पहले देखा था। यह मुझे वाकई बहुत पसंद आई। उसमें एक नन्ही लड़की है, जिसका नाम है- एजे। वैसे एजे का पूरा रूप अम्बर जैस्मीन है लेकिन मुझे बस उसके आद्याक्षर ‘एजे’ भा गए।”
यह पूछने पर कि इस बालश्वान ने उनके जीवन में क्या बदला है, ये युवा अदाकारा बताती हैं, “पहले कुछ हफ्तों तक मेरी लाइफ बिल्कुल अस्तव्यस्त रही। यह सबसे अद्भुत अहसास था। यहां तक कि मेरी रातों की नींद हराम हो गई थी लेकिन इसकी बदौलत मुझे थकान महसूस नहीं होती। उसे गले लगाने और उसके साथ लिपट कर सोने से सारी थकान दूर हो जाती है। मेरी लाइफ बदल गई है और यह बदलाव बेहतरी के लिए हुआ है। घर में एक और सदस्य जुड़ चुका है। यह सबसे खूबसूरत अहसास है। मैं हर दिन सिर्फ यह देखने के लिए रोमांचित रहती हूं कि आज उसने क्या तोड़-फोड़ मचाई।”
'8 जून की पार्टी में एक नेता भी था शामिल', दिशा सालियान की मौत पर नितेश राण ने उठाए सवाल