Asha Bhosle: आशा भोसले की अस्थियां लेकर काशी पहुंचे बेटे, किया गंगा में विसर्जन; रो पड़ीं पोती जनाई
Asha Bhosle Ashes Immersed In Varanasi: आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार, उनकी अस्थियों को वाराणसी में विसर्जित किया गया। उनकी पोती जनाई अनुष्ठान के दौरान भावुक हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशा भोसले की अस्थियां आज सोमवार को पवित्र गंगा में विसर्जित कर दी गईं। मुंबई से उनके बेटे आनंद भोसले और पोती जनाई भोसले अस्थि कलश लेकर वाराणसी के असि घाट पहुंचे। वैदिक मंत्रों के बीच पोती जनाई ने रोते हुए अपनी दादी की अस्थियां मां गंगा में प्रवाहित कर दीं।
भावुक हुईं जनाई भोसले
आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि मरने से कुछ दिन पहले आशा भोसले ने कहा था कि उनकी अस्थियां काशी में गंगा जी में विसर्जित की जाएं। बेटे आनंद और पोती जनाई ने आशा भोसले की अंतिम इच्छा पूरी की। इस दौरान आशा भोसले की पोती जनाई अपनी दादी के विसर्जन के दौरान काफी भावुक हो गईं।
ज्येष्ठ गायिका आशा भोसलेंच्या अस्थींचे गंगेत विसर्जन | Asha Bhosle#AshaBhosle #MaharashtraNews #DailyNewsUpdates #AshaBhosleDeath pic.twitter.com/idU53MMxrF
— Navarashtra (@navarashtra) April 20, 2026
दादी के निधन के बाद लिखा भावुक नोट
जनाई भोसले ने दादी के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने आशा भोसले को अपनी सबसे अच्छी दोस्त और जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा बताया। जनाई ने लिखा, 'अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि सुबह चाय किसके साथ पियूंगी या अपने मजाक किससे शेयर करूंगी।'
जनाई ने यह भी लिखा, 'मैं मानती हूं कि मेरी दादी हमेशा मेरे साथ रहेंगी और एक दिन फिर मुझे गले लगाने लौट आएंगी। मेरी दादी सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं, बल्कि मेरे लिए खुशी और जिंदगी की मिसाल थीं।' जनाई ने अपनी पोस्ट में आशा भोसले के साथ कई पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं। एक तस्वीर में तीनों- आशा, आनंद और जनाई साथ में गाना गाते दिख रहे हैं। दूसरी में आशा भोसले जनाई को गले लगा रही हैं। तीसरी तस्वीर दिवाली की है।
आशा भोसले के गाने
आशा भोसले ने पार्श्व गायिका के रूप में बहुत लंबा और शानदार सफर तय किया। 1995 में उन्होंने ‘रंगीला’ फिल्म के लिए ‘रंगीला रे’ और ‘तन्हा तन्हा’ जैसे गाने गाए। उसी साल ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाया। उनके पुराने लोकप्रिय गाने जैसे ‘दम मारो दम’ और ‘पिया तू अब तो आजा’ आज भी युवाओं में बहुत पसंद किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के चलते ठप हुआ अर्चना का एक्टिंग करियर, बोलीं- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'

कमेंट
कमेंट X