सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Attack: John Abrahams Attack is inspired by the life of this American nathan capeland know the details here

Attack: अमेरिका के इस शख्स के जीवन से प्रेरित है जॉन अब्राहम की ‘अटैक’, विज्ञान के चमत्कार देख रह जाएंगे दंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म 'अटैक' की कहानी एक व्यक्ति के असल जीवन से प्रेरित है। फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम द्वारा निभाया जाने वाला उनका किरदार अमेरिका के नाथन कोपलैंड के जीवन से प्रेरित है।

Attack: John Abrahams Attack is inspired by the life of this American nathan capeland know the details here
नाथन कोपलैंड पर आधारित है फिल्म 'अटैक' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक ने इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चाओं में बनी हुई थी। दरअसल फिल्म में ना सिर्फ जॉन अब्राहम का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है बल्कि देशभक्ति से भरी इस फिल्म में सुपर सोल्जर की कहानी भी दिखाई गई है। हालांकि बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के असल जीवन से प्रेरित है। फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम द्वारा निभाया जाने वाला उनका किरदार अमेरिका के नाथन कोपलैंड के जीवन से प्रेरित है।

दरअसल फिल्म में जॉन अब्राहम एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसका शरीर गर्दन के नीचे से बेकार हो चुका है लेकिन सेना के एक अफसर एक वैज्ञानिक के साथ उसके मस्तिष्क में एक चिप लगाते और बिजली के नोड्स बाहर चिपके रहते हैं। यह चिप उसको इंस्ट्रक्शन देता था, जिससे वह अपने हाथों और पैरों को घुमा पाते थे। इसके बाद फिल्म में जॉन अब्राहिम सुपर सोल्जर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन अब्राहम का यही किरदार अमेरिका के नाथन कोपलैंड से प्रेरित है। दरअसल अमेरिका के रहने वाले 34 वर्षीय नाथन का साल 2004 में एक कार एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट की वजह से नाथन की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसकी वजह से छाती से नीचे के उनके शरीर को लकवा मार गया था।

विज्ञापन

लेकिन बीते 6 सालों से वह पिटबुल यूनिवर्सिटी की एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस स्टडी का हिस्सा है। इस स्टडी के तहत नाथन दिमाग में लगी एक चिप की वजह से फिर से अपनी उंगलियों और हाथों का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इस स्टडी के तहत उन्हें रोबोटिक बांह के जरिए फिर से फर्श की अनुभूति करने को मिली।

फिल्म में जॉन अब्राहम की कहानी भी काफी हद तक नाथन कोपलैंड से मिलती जुलती है। ऐसे में यह फिल्म दर्शकों के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर होने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्म भी साबित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed