फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   auto driver recalls actor Saif Ali Khan words says he was not aware that the passenger is famous actor

Saif Ali Khan: 'स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ हूं..’; एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने बयां की आंखों देखी

Fri, 17 Jan 2025 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। हमले के बाद एक्टर को हॉस्पिटल लेकर गए ऑटो ड्राइवर का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
auto driver recalls actor Saif Ali Khan words says he was not aware that the passenger is famous actor
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विस्तार

सैफ अली खान पर बुधवार आधी रात को जानलेवा हमला हुआ। एक अज्ञात शख्स ने चाकू से उन पर छह वार किए। खून की हालत में एक्टर को अस्पताल ले जाया गया। जिस वक्त यह घटना घटी, तब सैफ का ड्राइवर मौजूद नहीं था। उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया, ऑटो ड्राइवर ने एक्टर को अस्पताल लेकर गया उसका बयान सामने आया है। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का कहना है कि उसने गौर नहीं किया कि ऑटो में जो शख्स है, वह सैफ अली खान हैं। उनका कुर्ता पूरा खून से लथपथ था।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर सैफ ने मंगाया स्ट्रेचर, कहां- मैं सैफ अली खान हूं
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने कहा कि उन्हें यह मालूम नहीं था कि खून से लथपथ कुर्ता वाले जिस यात्री को वे लीलावती अस्पताल लेकर गए थे, वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान थे। ऑटो ड्राइवर ने शुक्रवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, 'जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तभी, उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान है।' उन्होंने कहा कि जब वे अभिनेता के आवास सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे, तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे ऑटो रोकने के लिए कहा। तभी वह व्यक्ति ऑटो में बैठे जिसका सफेद कुर्ता खून से लथपथ था। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ में चोटें थीं, लेकिन हाथ की चोट पर ध्यान नहीं दिया'।
Saif Ali Khan: सैफ पर हुए हमले को लेकर शाहिद ने दिया बयान, कहा- यह चौंकाने वाली बात है, वह जल्दी ठीक हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या तैमूर भी गए थे सैफ के साथ अस्पताल?
क्या सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर भी अस्पताल गया था? यह पूछे जाने पर ड्राइवर ने कहा, कोई सात आठ साल का एक लड़का भी ऑटो में सवार था। ड्राइवर ने बताया कि पहले एक्टर को बांद्रा स्थित होली फैमिली हॉस्पिटल ले जाने वाले थे, लेकिन फिर खुद सैफ ने लीलावती चलने को कहा।

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के बाद, रिश्तेदारों-दोस्तों ने लिया हेल्थ अपडेट
 
विज्ञापन

सात-आठ मिनट में पहुंचा दिया अस्पताल
ऑटो ड्राइवर ने आगे कहा, अस्पताल पहुंचते ही सैफ अली खान ने गार्ड ने को स्ट्रेचर लाने को कहा। उन्होंने कहा, 'प्लीज एक स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं'। ड्राइवर के मुताबिक ऑटो सुबह करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचा था। ड्राइवर के मुताबिक उसने करीब सात आठ मिनट में एक्टर को हॉस्पिटल पहुंचा दिया और उन्हें छोड़ने के बाद किराया भी नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed