सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: करोड़ों के मालिक हैं आयुष्मान, महंगी गाड़ियों का है शौक, जानिए कितनी है नेट वर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 14 Sep 2023 10:20 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday actor net worth bungalow expensive cars know everything
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना का नाम आज बॉलीवुड में कौन नहीं जानता. अपनी दमदार एक्टिंग, अलग किस्म के रोल और सिंगिग से फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचा रहे आयुष्मान की हाल ही में आई फिल्म ड्रीम गर्ल-2 भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। एक्टिंग, सिंगिंग के साथ कविता का भी शौक रखने वाले आयुष्मान खुराना बहुत की आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनकी इसी लाइफस्टाइल से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी नेटवर्थ कितनी ज्यादा होगी। आज आयुष्मान के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ से ही रूबरू कराएंगे।

Ayushmann Khurrana birthday actor net worth bungalow expensive cars know everything
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाबी फैमिली में पैदा हुए आयुष्मान के पिता पी खुराना प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं जबकि उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं। आयुष्मान अंग्रेजी लिटरेचर में डिग्री हासिल करने के साथ-साथ वे स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स भी हैं। आयुष्मान के पिता चाहते थे कि आयुष्मान एक्टर बने पिता का सपना पूरा करने के लिए वे सीधा मुंबई चले आए। मुंबई आकर काफी स्ट्रगल करने के बाद उनके करियर की शुरुआत एमटीवी के मशहूर शो रोडीज 2 से हुई। अपने पहले ही शो के विनर रहे आयुष्मान ने दिल्ली में बिग एफएम पर आरजे के रूप में भी काम किया है।

Ayushmann Khurrana birthday actor net worth bungalow expensive cars know everything
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बड़े पर्दे पर आयुष्मान को शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ में ब्रेक मिला। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए आयुष्मान ने बहुत सारे अवार्ड जीते। फिल्म में उनके द्वारा गाया गया गाना "पानी दा रंग वेख के" सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद आयुष्मान ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और इंडस्ट्री के मोस्ट डिमांडिंग एक्टर में से एक बन गए। बॉलीवुड में अपनी सकसेस से आयुष्मान ने खूब कमाई भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान की नेटवर्थ करीब 67 करोड़ के आस-पास है।
Television: टीवी की इन हसीनाओ के रंग ने करियर में डाला भंग, वर्षों बाद छलका हिना खान का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday actor net worth bungalow expensive cars know everything
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं करोड़ों की नेट वर्थ के साथ, खुराना के पास महंगी गाड़ियों के अलावा काफी प्रॉपर्टी भी है। वे फैमली के साथ मुंबई में 7-बेडरूम वाले किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। आयुष्मान पंचकूला में एक बड़ी प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है। खुराना के पास चंडीगढ़ में एक बड़ा घर भी है, जिसमें बच्चों के लिए खेलने की जगह, गार्डन तमाम फैसिलिटी हैं। इस खूबसूरत बंगले में एक बैडमिंटन कोर्ट भी है। उनके पास 2.80 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600, 74.49 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, 43.12 लाख रुपये की ऑडी ए4 और मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जैसे कुछ महंगी गाड़ियां भी हैं,  जिनकी कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये है।
Scam 2003: महेश भट्ट भी बनाना चाहते थे 'तेलगी' पर फिल्म, लीड रोल के लिए इरफान खान का नाम किया था तय

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana birthday actor net worth bungalow expensive cars know everything
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान फिल्मों से तो कमाते ही हैं, इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापनों से भी उनकी मोटी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ तक चार्ज करते हैं, वहीं एक फिल्म के लिए 10 करोड़ तक फीस लेते हैं। इसके अलावा 2019 में मेन्स ग्रूमिंग फर्म, द मैन कंपनी में काफी बड़ा अमाउंट भी आयुष्मान ने इन्वेस्ट किया है। लेकिन आज आयुष्मान जो भी हैं उसका श्रेय वे अपने पिता को ही देते हैं, कई इंटरव्यू में वे इसका जिक्र भी कर चुके हैं।
Pallavi Joshi: 'द कश्मीर फाइल्स' को खराब कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं पल्लवी जोशी, फिल्म देखने की दी सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed