49 वर्षीया इस महिला का आयुष्मान खुराना ने बना दिया दिन, गिटार बजाकर विश किया जन्मदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया के जरिए सभी से जुड़े आयुष्मान खुराना क्वारंटाइन के दौरान अक्सर अपनी कविताओं के जरिए फैंस को एंटरटेन करते हैं। इन दिनों उनके पास घर के बाहर जाकर करने को कुछ नहीं है तो वह काफी समय सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं। वह लगातार अपने फैंस से मुखातिब हो रहे हैं तो वहीं कुछ की फरमाइशें भी पूरी कर रहे हैं। ऐसी ही एक फरमाइश जाह्नवी और काव्या नामक यूजर्स ने भी की। उन्होंने आयुष्मान को टैग करते हुए उनसे गुजारिश किया कि वह उनकी मां को 49वें जन्मदिन की बधाइयां दें।आयुष्मान ने भी इस रिक्वेस्ट को मान लिया और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए गिटार बजाते हुए जन्मदिन की बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
A post shared by Kavya Shah (@kavya_08) on
गौरतलब है कि आयुष्मान लगातार अपने घर से लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। वह कभी सोशल मैसेज से जुडे वीडियोज के जरिए लोगों को घर में रहने का जरूरत समझा रहे हैं तो कुछ वीडियो में वह प्रधानमंत्री द्वारा की जा रही अपील का पालन करते हुए और उसके प्रति लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं।
पूरे परिवार के साथ बॉलीवुड एक्टर को हुआ कोरोना वायरस, इंस्टाग्राम पर किया चौंकाने वाला खुलासा
A post shared by Janvi Shah (@janvi_12) on