{"_id":"6756bcfa5eeb2d69ea0c6417","slug":"baaghi-film-franchises-make-actor-tiger-shroff-bollywood-action-star-film-baaghi-4-new-poster-release-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ को ‘बागी’ सीरीज की फिल्मों ने बनाया एक्शन स्टार, ‘बागी 4’ में खूंखार हो गया किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ को ‘बागी’ सीरीज की फिल्मों ने बनाया एक्शन स्टार, ‘बागी 4’ में खूंखार हो गया किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:23 PM IST
सार
कुछ देर पहले ही टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ का एक पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। टाइगर ने बॉलीवुड में एक्शन हीरो की पहचान ‘बागी’ सीरीज की फिल्मों से ही बनाई है।
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टाइगर श्रॉफ अगले साल फिल्म ‘बागी 4’ में फिर से अपने एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म का एक पोस्टर कुछ देर पहले ही टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस पोस्टर में टाइगर नहीं बल्कि संजय दत्त नजर आ रहे हैं। संजय दत्त का लुक देखकर दर्शक डर सकते हैं। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कैप्शन भी लिखा है-’हर आशिक एक विलेन होता है।’ फिल्म के इस नए पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ का मुकाबला संजय दत्त के किरदार से होगा। दोनों को दर्शक जबरदस्त एक्शन करते हुए देखेंगे। जहां तक टाइगर श्रॉफ की बात है, तो वह ‘बागी’ सीरीज की फिल्मों में अलग कहानी और किरदार के साथ कमाल का एक्शन कर चुके हैं। एक नजर, अब तक की ‘बागी’ सीरीज की फिल्मों पर।
2 of 5
फिल्म 'बागी' में टाइगर-श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बागी
फिल्म ‘बागी (2016)’ टाइगर श्रॉफ के करियर की दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उनकी एक फिल्म ‘हीरोपंती’ आई थी, जिसमें एक्शन कम, रोमांस ज्यादा था। फिर रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’, इस फिल्म में टाइगर ने ऐसा एक्शन किया कि दर्शक, समीक्षक और आलोचक सभी हैरान रह गए। इसके बाद टाइगर को बॉलीवुड का नया एक्शन स्टार कहा जाने लगा। फिल्म की कहानी की बात की जाए, तो इसमें टाइगर ने एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट रॉनी का रोल किया, जो अपने प्यार को बचाने के लिए विलेन से फाइट करता है। फिल्म में उनकी लव इंट्रेस्ट का रोल श्रद्धा कपूर ने किया था।
3 of 5
फिल्म 'बागी 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
बागी 2
साल 2018 में टाइगर श्रॉफ ने एक अलग कहानी के साथ फिल्म ‘बागी 2’ में फिर से कमाल के एक्शन सींस दिए। इस बार हीरोइन के तौर पर उनके साथ दिशा पटानी नजर थीं। इस फिल्म में टाइगर अपने एक्शन को एक लेवल और ऊपर लेकर गए, उन्होंने बहुत ही खतरनाक स्टंट सींस फिल्म में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
बागी 3
‘बागी 3 (2020)’ में एक्शन के साथ दो भाइयों के बीच की बॉन्डिंग को भी दिखाया गया था। इस फिल्म में अपने भाई विक्रम (रितेश देशमुख) को बचाने के लिए टाइगर श्रॉफ का किरदार रॉनी, अपनी जान की बाजी लगा देता है। फिल्म में रॉनी सीरिया जाकर, अपने भाई की रक्षा करता है। इस इमोशनल स्टोरीलाइन के साथ टाइगर श्रॉफ का एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'बागी 4' के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
बागी 4
जल्द ही दर्शक टाइगर श्रॉफ को अपने एक्शन अंदाज में दोबारा देखेंगे। वह अगले साल फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें टाइगर श्रॉफ के किरदार का मुकाबला संजय दत्त के किरदार से होने वाला है। फिल्म का जो पोस्टर जारी हुआ, उससे लगता है कि फिल्म ‘बागी 4’ में ऐसा एक्शन होगा कि दर्शक दंग रह जाएंगे। ‘बागी 4’ अगले साल 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को ए. हर्षा निर्देशित कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। ‘बागी’ सीरीज की सभी फिल्मों को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।