फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: राजामौली की ऑस्कर विजेता फिल्म पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, इस दिन रिलीज होगी 'आरआरआर- बिहाइंड एंड बियॉन्ड'

Mon, 09 Dec 2024 02:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 09 Dec 2024 02:32 PM IST
सार

RRR: ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' के निर्माताओं ने 'आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड' नाम के साथ एक नई डॉक्यूमेंट्री की घोषणा की है। साथ ही एक पोस्टर भी जारी किया है। 

विज्ञापन
RRR Behind and Beyond documentary on ss rajamouli ram charan jr ntr Oscar winning film RRR release in december
आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड - फोटो : एक्स: @rrr

राजामौली की 'आरआरआर' फिल्म पर एक डॉक्यूमेंट्री आ रही है। इस डॉक्यूमेंट्री के टाइटल के साथ ही निर्माताओं ने आज सोमवार को इसकी रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी। 'आरआरआर' तेलुगु सिनेमा की लोकप्रियता को ऑस्कर स्तर तक ले जाने वाली पहली फिल्म बनी और दुनियाभर में  में इतिहास रच दिया। इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के लिए ऑस्कर जीता। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब समेत कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।


 

RRR Behind and Beyond documentary on ss rajamouli ram charan jr ntr Oscar winning film RRR release in december
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : एक्स: @rrr

'आरआरआर' के पीछे की कहानी दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री
अब आरआरआर' फिल्म पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म आ रही है। 'आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड' नाम से यह डॉक्यूमेंट्री पर्दे पर आ रही है।एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अभिनय किया था। यह 25 मार्च, 2022 को कई भाषाओं में रिलीज होने के बाद से एक दुनियाभर में छा गई थी। यह डॉक्यूमेंट्री प्रशंसकों को फिल्म के निर्माण के पीछे के दृश्यों की विशेष झलक दिखाएगा।
डॉक्यूमेंट्री आरआरआर: बिहाइंड एंड बियॉन्ड, आरआरआर बनाने के दौरान कलाकारों और चालक दल की यात्रा के बारे में बताएगी।

RRR Behind and Beyond documentary on ss rajamouli ram charan jr ntr Oscar winning film RRR release in december
आरआरआर - फोटो : एक्स: @rrr

कहां रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री
यह फिल्म उस फिल्म के कई अज्ञात पहलुओं को उजागर करेगी, जिसने दुनिया को चौंका दिया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी या सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले, प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली में आरआरआर के निर्माण की झलक मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR Behind and Beyond documentary on ss rajamouli ram charan jr ntr Oscar winning film RRR release in december
आरआरआर - फोटो : एक्स: @rrr

डॉक्यूमेंट्री क पोस्टर
निर्माताओं ने इस डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में एसएस राजामौली एक कुर्सी पर बैठकर गहराई से सोचते नजर आ रहे हैं। उनके नीचे सैकड़ों मूवी रील्स देखने को मिलती हैं। पता चला है कि 'आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड' डॉक्यूमेंट्री इसी महीने यानी दिसंबर में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
RRR Behind and Beyond documentary on ss rajamouli ram charan jr ntr Oscar winning film RRR release in december
एस एस राजामौली-महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली की आने वाली फिल्म
राजामौली फिलहाल महेश बाबू के साथ अपनी अनाम फिल्म में व्यस्त हैं। फिल्म को वर्तमान में 'एसएसएमबी 29' कहा जा रहा है। संभवतः अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी और कथित तौर पर इसे 900 से 1000 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया जाएगा। फिल्म की पटकथा राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जिन्होंने बताया कि कहानी को विकसित करने में टीम को दो साल लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed