{"_id":"5e79b8968ebc3e75f5657862","slug":"baahubali-actress-anushka-shetty-talk-about-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कास्टिंग काउच पर अनुष्का शेट्टी ने रखी अपनी बात, कहा- मैं इस वजह से बच गई क्योंकि....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कास्टिंग काउच पर अनुष्का शेट्टी ने रखी अपनी बात, कहा- मैं इस वजह से बच गई क्योंकि....
फिल्म बाहुबली से चर्चा में आने वाली अनुष्का शेट्टी दक्षिण सिनेमा की मशहूर अदाकारा हैं। अक्सर वो एक्टर प्रभास के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि कास्टिंग काउच आज भी मौजूद हैं।
2 of 5
anushka shetty
अनुष्का ने टॉलीवुड डॉट नेट को दिए इंटरव्यू में बताया, मैंने कभी भी इसका सामना नहीं किया क्योंकि मैं स्ट्रेट फॉरवर्ड हूं। स्ट्रेट फॉरवर्ड वाले व्यवहार की वजह से ही किसी को भी उन्हें प्रताड़ित करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से स्ट्रेट फॉरवर्ड और फ्रैंक हूं। एक्ट्रेस को यह खुद फैसला करना चाहिए कि वो आसान रास्तों से फेम चाहती हैं या कठिन रास्तों से चलकर लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में बने रहनी चाहती हैं।'
3 of 5
Anushka Shetty
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने प्रयासों और कड़ी मेहनत में विश्वास करती हैं और कास्टिंग काउच से हमेशा दूर रहती हैं। इन दिनों, अनुष्का शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'निशब्दम्' के लिए तैयारी कर रही हैं, जो अप्रैल में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anushka shetty
हेमंत मधुरकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आर माधवन, अंजलि और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि अनुष्का ने पिछले दिनों प्रभास के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Anushka Shetty
उन्होंने कहा था, 'मैं प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हूं और वह मेरे ऐसे दोस्त है जिनसे मैं सुबह 3 बजे भी बात कर सकती हूं। हम यूं ही जुड़े हैं क्योंकि हम शादीशुदा नहीं हैं और ऑनस्क्रीन हमारी जोड़ी को पसंद किया जाता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।