फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baahubali The Epic Teaser Out: Know about Prabhas Rana Daggubati SS Rajamouli Movie release date

Baahubali The Epic: बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका, 'बाहुबली: द एपिक' का धांसू टीजर रिलीज, जानिए कब दस्तक देगी मूवी?

Tue, 26 Aug 2025 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Aug 2025 05:43 PM IST
सार

Baahubali The Epic Teaser: एसएस राजामौली की 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का टीजर आज मंगलवार को रिलीज हुआ है। टीजर धमाकेदार है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Baahubali The Epic Teaser Out: Know about Prabhas Rana Daggubati SS Rajamouli Movie release date
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'बाहुबली' की तीसरी किश्त 'बाहुबली: द एपिक' का एलान जुलाई में किया गया। अब मेकर्स ने फैंस को एक और तोहफा देते हुए इसका टीजर रिलीज कर दिया है। मेगा बजट फिल्म का टीजर धमाकेदार है। यह फिल्म अक्तूबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन

Baahubali The Epic Teaser Out: Know about Prabhas Rana Daggubati SS Rajamouli Movie release date
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब

2015 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म
फिल्म  'बाहुबली: द एपिक' इस साल 31 अक्तूबर 2025 में रिलीज होगी। टीजर में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती की झलक है। इस फ्रेंचाइजी की पहली कड़ी 'बाहुबली: द बिगनिंग' साल 2015 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' साल 2017 में आई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

Baahubali The Epic Teaser Out: Know about Prabhas Rana Daggubati SS Rajamouli Movie release date
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब

तीसरी कड़ी में दिखेगी पिछली दो फिल्मों की झलक
फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' के टीजर में देखा जा सकता है कि पिछली दोनों फिल्मों को मिलाया गया है। इसका रनटाइम भी एवरेज फिल्म से ज्यादा है। इसकी अवधि 5 घंटे 27 मिनट करीब है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। आज मंगलवार को रिलीज हुए टीजर में पहली और दूसरी फिल्म के यादगार दृश्यों की झलक दिखाई गई है।

Alia Bhatt: ‘यह प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़ा मामला है…’ नए घर की वीडियो ऑनलाइन लीक होने पर भड़की आलिया भट्ट

विज्ञापन

Baahubali The Epic Teaser Out: Know about Prabhas Rana Daggubati SS Rajamouli Movie release date
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब

नेटिजन्स ने जताई खुशी
फिल्म का टीजर करीब 1.17 मिनट का है। शुरुआत में महिष्मति के साम्राज्य की झलक है। फिर, प्रभास की एंट्री होती है और बैकग्राउंड में बाहुबली-बाहुबली की आवाजें आती हैं। इसके बाद पिछली दोनों फिल्मों के सीन की झलक है। टीजर पर नेटिजन्स काफी उत्साहित होकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाहुबली का किसी से मुकाबला नहीं हो सकता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह मास्टरपीस है'। वहीं, कुछ यूजर्स पिछली दोनों फिल्मों को फिर से रिलीज करने की डिमांड कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'जय महिष्मति'। प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'द राजा साब' में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed