फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bade miyan chote miyan actor Akshay Kumar reveals he had slip disk after lifting undertaker in film

Akshay Kumar: 'अंडरटेकर' को उठाना अक्षय को पड़ गया था भारी, 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' पर अभिनेता का खुलासा

Sun, 07 Apr 2024 02:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Apr 2024 02:40 PM IST
सार

अक्षय कुमार जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी पर बात करते हुए खुलासा किया कि फिल्म में अंडरटेकर को उठाने के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क हो गया था।

विज्ञापन
bade miyan chote miyan actor Akshay Kumar reveals he had slip disk after lifting undertaker in film
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां  को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। दोनों सितारे इन दिनों अपनी इस फिल्म का जमकर प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच एक पॉडकास्ट में अक्षय ने बताया कि कैसे खिलाड़ियों का खिलाड़ी में 'अंडरटेकर' को उठाने के बाद उनकी कमर टूट गई थी। 
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show Ep 2 Review: दूसरे एपिसोड में ही फीकी पड़ी कपिल की कॉमेडी दुकान, टॉक शो होता बेहतर
विज्ञापन


फाइट सीन के बाद हो गया था स्लिप डिस्क
बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से खिलाड़ियों का खिलाड़ी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां मुझे और मेरी पीठ को वह फिल्म अच्छे से याद है। खिलाड़ी कुमार ने शूटिंग के समय को याद करते हुए कहा, “उसका वजन लगभग 435 पाउंड था। शूटिंग के दौरान मैंने फैसला किया कि मैं उसे उठाऊंगा।" उन्होंने बताया कि सबकुछ ठीक रहा, लेकिन तीन दिन बाद उन्हें स्लिप डिस्क हो गया। उन्होंने बताया कि जब भी खिलाडियों का खिलाड़ी का नाम आता है तो दिमाग में सबसे पहले स्लिप डिस्क आता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रायन ली फिल्म में बने थे अंडरटेकर
अक्षय कुमार ने साल 1996 की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अंडरटेकर के हमशक्ल ब्रायन ली से लड़ाई की थी। इस फिल्म में   रेखा और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। फिल्म के एक्शन सीन की वजह से यह उस समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई थी। 

मैदान से होगा बड़े मियां छोटे मियां का मुकाबला
बड़े मियां छोटे मिंया की बात करें तो फिल्म में अक्षय टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में हैं। फिल्म में वे विलेन बने नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला अजय देवगन की फिल्म मैदान से होगा। 
Bade Miyan Chote Miyan vs Maidaan: मैदान को धूल चटा सकती है अक्षय की फिल्म, पहले दिन कर सकती है धांसू ओपनिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed