मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे बादशाह, फोटो वायरल होते ही फैंस ने पूछे सवाल; बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’
Badshah Viral Post: रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ समय से सिंगर बादशाह का नाम हानिया आमिर से जोड़ा जा रहा है। इस बीच अब हाल ही में बादशाह ने एक पोस्ट शेयर की, जो अब काफी चर्चाओं में आ गया है।
मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रैपर
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे खेत में चलते दिख रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘यूनिवर्स के पास लोगों को आपके जीवन में लाने का एक अलग तरीका होता है।’
विज्ञापन
फैंस लगाने लगे अंदाजे
तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कयास लगाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये हानिया आमिर हैं?’ वहीं दूसरे ने पूछा, ‘लगता है ये हानिया ही हैं?’ कुछ फैंस ने इसे नए म्यूजिक वीडियो या कोलैब का हिस्सा भी बताया। वहीं एक फैन ने लिखा, ‘हम बादशाह को नए म्यूजिक वीडियो में देखना चाहते हैं।’
क्या बादशाह ने कर ली दूसरी शादी?
वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खबरें हैं कि बादशाह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक के करीब छह साल बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी कर ली है।
इन खबरों को हवा तब मिली जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक शादी के कपड़ों में नजर आ रहे हैं और परिवार के बीच वरमाला करते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Peddi Collection: ‘पेद्दी’ की कमाई में भारी गिरावट! रामचरण और जान्हवी की फिल्म ने मंगलवार को किया इतना कलेक्शन
पूनम रिखी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ‘भगवान आपको आशीर्वाद दे।’ हालांकि, अभी तक बादशाह या ईशा रिखी की तरफ से इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।