टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले लोगों की नजर टीआरपी लिस्ट पर भी हमेशा रहती है और बार्क ने 30वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया कि इस बार कौन से टीवी सीरियल ने दर्शकों के बीच राज किया और कौन सा सीरियल टॉप पांच से बाहर हुआ है। 'अनुपमा' सीरियल ने हर बार की तरह पहला स्थान हासिल किया है लेकिन इस बार टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' को एक रियलिटी शो टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है, जिस वजह से टीआरपी लिस्ट में उथल-पुथल देखने को मिली है।
TRP WEEK 30: अनुपमा ने फिर से मारी बाजी, टीआरपी की रेस में है नंबर वन, TMKOC ने टॉप 5 में बनाई जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो अनुपमा के लिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इसे तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। शो में वनराज एक बार फिर अनुपमा को पाने की कवायद में लगा है, तो वहीं अनु और अनुज का आमना सामना करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो टीआरपी में दूसरा स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा है। शो की कहानी इस वक्त दर्शकों को बांधे हुए हैं। शो में बहुत जल्द नए ट्विस्ट आने वाले हैं। इस हफ्ते अक्षरा और अभिमन्यु की इस कहानी को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
टीआरपी की लिस्ट में अक्सर आखिरी स्थान पर रहने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इस बार पांचवां स्थान मिला है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। इस सिटकॉम ने हाल ही में टीवी पर 15 साल पूरे किए हैं। वहीं इस सीरियल का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है। इस हफ्ते शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।