फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MEG 2 The Trench: ‘मेग 2’ का मुंबई में पहले दिन का पहला शो कैंसिल, सिनेमाघरों में आखिरी वक्त तक अफरातफरी

Thu, 03 Aug 2023 02:24 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 03 Aug 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Meg 2 The trench released in India without advance booking unclarity of shows in theatres first show cancelled
मेग 2 द ट्रेंच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
2018 में रिलीज हुई सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म ‘मेग’ की सीक्वल ‘मेग 2 द ट्रेंच’ भले भारत में अमेरिका से एक दिन पहले 3 अगस्त को रिलीज होने का एलान काफी पहले से हो गया हो लेकिन ऐन रिलीज के दिन इस फिल्म को लेकर मुंबई के सिनेमाघरों में स्थिति साफ नहीं रही। बुधवार की देर शाम तक फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हो सकी थी। देर रात बुक माई शो पोर्टल पर इसकी टिकटों की बिक्री शुरू तो हुई लेकिन सुबह तक आलम ये था कि देश की सबसे बड़ी थियेटर श्रृंखला पीवीआर आइनॉक्स इसके प्रदर्शन के लिए तकनीकी रूप से तैयार ही नहीं थी।

 
Meg 2 The trench released in India without advance booking unclarity of shows in theatres first show cancelled
मेग 2 द ट्रेंच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘मेग’ जब साल 2018 में रिलीज हुई थी तो इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। करीब 18 करोड़ डॉलर में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अपनी लागत के करीब तीन गुना यानी 53 करोड़ डॉलर की कमाई करके हंगामा कर दिया था। फिल्म को चीन और अमेरिका की फिल्म कंपनियों ने मिलकर बनाया था और इसमें प्रागैतिहासिक काल की एक शार्क मछली का हिंसक तांडव दर्शकों को खूब पसंद आया था।
 
Meg 2 The trench released in India without advance booking unclarity of shows in theatres first show cancelled
मेग 2 द ट्रेंच - फोटो : सोशल मीडिया
इस सुपरहिट फिल्म की सीक्वल ‘मेग 2 द ट्रेंच’ का भारतीय दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई। अपने पसंदीदा हीरो जैसन स्टैथम को वे एक बार फिर इन महाबली और विशालतम शार्क मछलियों से भिड़ते देखने को बेचैन रहे। इस बीच खबर आई कि ये फिल्म भारत में अमेरिका में इसकी रिलीज डेट 4 अगस्त से एक दिन पहले यानी 3 अगस्त को ही रिलीज हो जाएगी। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शक बीते सोमवार से ही बार बार टिकट बुकिंग पोर्टल चेक कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meg 2 The trench released in India without advance booking unclarity of shows in theatres first show cancelled
मेग 2 द ट्रेंच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म की गुरुवार की रिलीज के एक दिन पहले यानी बुधवार तक टिकट बुकिंग पोर्टल बुक माई शो पर फिल्म ‘मेग 2 द ट्रेंच’ की एडवांस बुकिंग देर शाम तक शुरू नहीं हो पाई थी। देर रात टिकटों की ऑन लाइन बुकिंग खुलने पर लोगों को इसके शोज का अंदाजा हुआ। फिल्म का सबसे पहला शो पीवीआर आइकन, इनफिनिटी माल, अंधेरी पश्चिम में सुबह 9.55 बजे का दिखा। लेकिन पीवीआर आइकन, इनफिनिटी माल पहुंचने पर इसका स्टाफ इसके लिए तैयार ही नहीं था।
विज्ञापन
Meg 2 The trench released in India without advance booking unclarity of shows in theatres first show cancelled
मेग 2 द ट्रेंच - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह करीब 9.30 बजे जब दर्शक पीवीआर आइकन, इनफिनिटी माल पहुंचना शुरू हुए तो टिकट खिड़की पर मौजूद बुकिंग क्लर्क प्रद्न्या के मुताबिक सुबह 9.55 बजे का शो हाउसफुल (सोल्ड आउट) हो चुका था। टिकट खिड़की पर मौजूद तीन चार दर्शकों ने इसे लेकर खासी हैरानी जताई क्योंकि पूरे सिनेमा परिसर में उनके अलावा दूसरा एक भी इंसान नहीं दिख रहा था। ऊपर जिस सिनेमाहाल में शो हाउसफुल होने की बात बताई गई, वहां भी एक भी दर्शक नजर नहीं आया। ये बताने पर कि वहां पहुंचे लोग फिल्म समीक्षक हैं और फिल्म समीक्षा लिखने के लिए फिल्म के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं तो बुकिंग विंडो पर मौजूद  प्रदन्या ने बताया कि ये शो तकनीकी कारणों से कैंसिल हो गया है। इस बारे में पीवीआर आइनॉक्स प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश भी की गई लेकिन उनकी तरफ सेइस बारे में कोई बयान खबर लिखे जाने तक साझा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- OMG 2 Trailer Reaction: तमाम विवादों के बाद 'ओएमजी 2' का ट्रेलर जारी, क्या फैंस का दिल जीत पाए पंकज-अक्षय?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed