सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर ने आज से करीब 22 साल पहले सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में सनी देओल के हैंडपंप उखाड़ने के सीन से लेकर उनके हर एक्शन सीन को लोगों ने तालियां बजाई थीं। अब सनी देओल एकबार फिर से गदर का दूसरा पार्ट गदर 2 लेकर आ गए हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म के साथ साथ ओएमजी 2 भी रिलीज हो रही है, तो इस फिल्म की भी एडवांस बुकिंग खुल गई है। चलिए जानते हैं कि दोनों में से कमाई में कौन आगे चल रहा है-
Advance Booking: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' में टक्कर तय, जानें कमाई के मामले में कौन किस पर भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गदर 2' की घोषणा के बाद से ही लोगों में एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की अमर प्रेम कहानी के आगे के हिस्से को देखने का उत्साह बढ़ गया। फिर ट्रेलर ने यह एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ा दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी इसी ओर इशारा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, केवल ओपनिंग डे के लिए 'गदर 2' फिल्म के 14 हजार टिकट्स बिक गए हैं। इनसे अभी तक 34 लाख तक की बिक्री हुई है।
इसे भी पढ़ें- OMG 2 Trailer Reaction: तमाम विवादों के बाद 'ओएमजी 2' का ट्रेलर जारी, क्या फैंस का दिल जीत पाए पंकज-अक्षय?
वहीं नेशनल चेन की बात करें तो सबसे ज्यादा बिक्री सिनेपॉलिस में हुई है। यहां 2000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जबकि शो अभी लिमिटेड हैं। कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर गदर 2 का बढ़िया कलेक्शन हो सकता है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'राज मंदिर जयपुर पूरे सप्ताह के लिए येलो है...भगवान गदर 2 पर मेहरबान हैं, जबरदस्त बुकिंग हो रही है.. जबकि आईनॉक्स पीवीआर और अन्य मल्टीप्लेक्स में बुकिंग अभी तक खुली नहीं हैं...आज शाम को खुलने जा रही है...धन्यवाद ऑडियंस।'
ओएमजी 2 की बात करें तो यह भी अक्षय कुमार की ओएमजी का सीक्वल है। ओएमजी 2 की भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। नेशनल चेन में पीवीआर और आइनॉक्स के 1020 टिकट्स बिक चुके हैं। वहीं सिनेपॉलिस में मंगलवार रात 8 बजे तक 68 टिकट बिके थे। बता दें कि यह संख्या फिल्म के ट्रेलर आने से पहले की है। उम्मीद है कि ट्रेलर आने के बाद ओएमजी 2 की एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी हो सकती है।
ओएमजी 2 की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं। वहीं गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं।