फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 32: 'अनुपमा' को करना पड़ रहा कड़ा मुकाबला, पछाड़ने के लिए तेजी से आगे बढ़ा ये शो, देखें TRP रिपोर्ट

Fri, 18 Aug 2023 02:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 18 Aug 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
Barc TRP Week 32 top 10 serial list anupamaa Ghum hai Kisi ke pyaar mein yeh rishta kya khehlata hai Tmkoc
अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के दर्शकों का प्यार किसी भी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में पोजिशन तय करता है। हर सप्ताह लोगों को बेसब्री से इन सीरियल्स की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार होता है कि क्योंकि यह बताता है कि शो की कहानी को दर्शकों कितना पसंद कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनका फेवरेट सीरियल टीआरपी लिस्ट में किस पोजिशन पर है। फिलहाल इस हफ्ते की भी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। चलिए यहां जानते हैं इस वीक किस शो ने नंबर 1 की पोजिशन हासिल की है और कौन सा शो टीआरपी लिस्ट से आउट हो गया है।

Barc TRP Week 32 top 10 serial list anupamaa Ghum hai Kisi ke pyaar mein yeh rishta kya khehlata hai Tmkoc
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो अनुपमा के लिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इसे तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो को इस हफ्ते 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

Barc TRP Week 32 top 10 serial list anupamaa Ghum hai Kisi ke pyaar mein yeh rishta kya khehlata hai Tmkoc
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' लंबे समय तक टीआरपी लिस्ट में लीप के बाद से डाउन जा रहा था, लेकिन अब इसकी स्थिति में सुधार हुआ है। शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन्स मिले हैं। जबकि पिछली बार ये सिर्फ 2.0 तक ही पहुंच सका था। सई और विराट की बेटी सवी की कहानी अब दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barc TRP Week 32 top 10 serial list anupamaa Ghum hai Kisi ke pyaar mein yeh rishta kya khehlata hai Tmkoc
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है। मगर शो की स्टोरी लाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो की कहानी के साथ ही किरदार भी काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
Barc TRP Week 32 top 10 serial list anupamaa Ghum hai Kisi ke pyaar mein yeh rishta kya khehlata hai Tmkoc
फाल्तू - फोटो : social media

फाल्तू
इसके अलवा इस हफ्ते स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'फाल्तू' ने टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शानदार कमबैक किया है। पिछले कुछ हफ्ते से टॉप 5 से बाहर रहने वाला यह शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर आ गया है। शो की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस हफ्ते शो को 1.9 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed