Abhishek Chatterjee Death: बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन, इन फिल्मों में किया शानदार काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक, कल यानी 23 मार्च को अभिनेता एक शो की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनकी अचानक ही तबीयत खराब हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन अभिषेक चटर्जी अस्पताल जाने की बजाय घर चले गए। उसके बाद अभिनेता के परिवार वालों ने डॉक्टर को बुलाया और फिर अभिषेक का इलाज किया गया। लेकिन देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
अभिनेता के निधन के बाद इस इंडस्ट्री के कलाकर गहरे सदमे में हैं। लाबोनी सरकार, गौरव रॉय चौधरी, ट्रिना साहा, कौशिक रॉय और कई अन्य कलाकार ने अभिनेता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे युवा अभिनेता अभिषेक चटर्जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अभिषेक अपने प्रदर्शन में प्रतिभाशाली और बहुमुखी थे, और हम उन्हें याद करेंगे। यह टीवी सीरियल्स और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उसके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।'
West Bengal CM Mamata Banerjee extends condolences over the demise of Bengali actor Abhishek Chatterjee.
Reportedly, the actor had not been keeping well for some time. pic.twitter.com/9NxuftpJ1X
अभिनेता अभिषेक चटर्जी ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया। खास बात ये है कि उन्होंने फिल्मों में इंडस्ट्री की सभी प्रमुख अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है। वह 'पथभोला', 'फिरिये दाव', 'जामाइबाबु', 'दहन', 'नयनेर आलो', 'बारीवाली', 'मधुर मिलन', 'मायेर आंचल', 'आलो और वान' समेत कई फिल्मों में नजर आए हैं।