फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manjusha Niyogi: एक और एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 27 May 2022 12:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 27 May 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bengali tv serial actress Manjusha Niyogi found dead in Kolkata,second incident in three days
manjusha niyogi - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाली टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीते दिनों, इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार की मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं, अब एक और अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सामने आई है। मॉडल और बंगाली टीवी एक्ट्रेस मंजुशा नियोगी का शव उनके फ्लैट पर संदिग्ध हालत में मिला है। बीते 15 दिनों में बंगाली सिनेमा में तीसरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। ऐसे में इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  



 

Bengali tv serial actress Manjusha Niyogi found dead in Kolkata,second incident in three days
manjusha neogi - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, जब शुक्रवार को मंजुशा के माता-पिता अभिनेत्री को फोन कर रहे थे तब वह किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद जब वह मंजुशा को कमरे में देखने गए, तो वहां पर अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ मिला। 
 
Bengali tv serial actress Manjusha Niyogi found dead in Kolkata,second incident in three days
Manjusha Niyogi - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के मुताबिक, मंजुशा टीवी एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार की दोस्त थीं और अभिनेत्री के निधन के बाद बिदिशा डिप्रेशन का सामना कर रही थीं। हालांकि, अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि क्या मंजुशा ने आत्महत्या की है या अभिनेत्री की मौत के पीछे कोई कहानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengali tv serial actress Manjusha Niyogi found dead in Kolkata,second incident in three days
Bidisha De Majumdar - फोटो : social media

दो दिन पहले बिदिशा ने किया था सुसाइड
बता दें कि 21 साल की बंगाली मॉडल और अभिनेत्री बिदिशा का शव उनके फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला था। अभिनेत्री का शव बुधवार को उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद पूरी बंगाली इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बिदिशा और मंजुशा काफी अच्छी दोस्त थीं। हालांकि, जानकारी सामने ये भी आई है कि बिदिशा अपने फ्लैट में बॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं और दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से परेशानियां चल रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed