फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree reveals when she On Battling Depression my Children Were not There With Me in interview

Bhagyashree: अवसाद से जूझ रही थीं भाग्यश्री, बोलीं- 'उस कठिन समय में बच्चे और पति भी नहीं थे साथ'

Fri, 19 Jan 2024 11:51 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 19 Jan 2024 11:51 PM IST
सार

अभिनेत्री भाग्यश्री ने एक बातचीत के दौरान उन दिनों को याद किया, जब वे अवसाद से जूझ रही थी और उस समय उनके बच्चे और पति साथ नहीं थे।

विज्ञापन
Bhagyashree reveals when she On Battling Depression my Children Were not There With Me in interview
अभिनेत्री भाग्यश्री - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री भाग्यश्री अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। भाग्यश्री आखिरी बार फिल्म 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी हाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे पर आधारित है। हाल ही में, अभिनेत्री  ने एक बातचीत के दौरान उन दिनों को याद किया, जब वे अवसाद से जूझ रही थी और उस समय उनके बच्चे और पति साथ नहीं थे।
विज्ञापन


डिप्रेशन में चली गई थीं भाग्यश्री  
भाग्यश्री ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें समझ नहीं आता था कि डिप्रेशन क्या होता है। अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे जीवन में एक समय ऐसा आया, जब कहीं न कहीं मैंने खुद पर से विश्वास खो दिया था। वो दौर मेरे लिए बहुत कठिन था, क्योंकि उस समय मेरे बच्चे मेरे साथ नहीं थे।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पति और बच्चे उस समय टूर पर थे। वे लोग लंदन गए हुए थे। उन लोगों के जाने से मुझे खालीपन लगने लगा था और मैंने खुद से सवाल करना शुरू कर दिया कि मैं कौन हूं, मुझे वास्तव में क्या पसंद है, मुझेकैसे  खुशी मिलती है, कैसे मुस्कुराते है?'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हीरे से जड़ी जैकेट पहनेंगे कैलाश खैर, इंटरव्यू में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने परिवार को बनाया दोस्त 
भाग्यश्री ने आगे कहा, 'मैं खुद से बातें करने लगी थी। एक बार मैंने खुद को आईने में देखा और खुद से पूछा कि क्या मैं उससे दोस्ती करना चाहूंगी, जिसे मैं आईने में देखती हूं और मैंने कहा नहीं। उस समय मैं खुद को नहीं पहचान पाई। मैं दिन पे दिन डिप्रेशन में जा रही थी, मैंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं होना चाहिए। उस समय मेरी बेटी ने मेरी मदद की, तभी मैंने पहली बार दोस्त बनाए। मैंने वास्तव में अपने दोस्त ऐसे लोगों को बनाए, जो मेरे करीबी थे, मेरा परिवार, मेरे पति थे। मैंने अपना जीवन वैस जीना चुना, जैसा मैं चाहती हूं और यह मेरे लिए काम आया।' 

पहली फिल्म से मिली सफलता 
अभिनेत्री भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके सलमान खान नजर आए थे। यह फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से सलमान और भाग्यश्री दोनों को खूब पहचान मिली थी। सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ी में गिनी जाती है। भाग्यश्री ने इस फिल्म की शूटिंग के बाद शादी कर ली थी। वे हिमालय दासानी के साथ रिश्ते में थीं और इस फिल्म से स्टार बनने के बाद उन्होंने शादी रचा ली थी।

यह भी पढ़ें: इन सितारों ने बच्चों की मर्जी के आगे झुकाया सिर, बेटी के प्यार को दी तवज्जो, कराई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed