भूमि पेडनेकर को इमरान खान पर रहा जबरदस्त क्रश, बोलीं- ‘उनके साथ काम करना सपना सच होने जैसा’
Bhumi Pednekar Praises Imran Khan: भूमि पेडनेकर ने ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के अपने को-एक्टर इमरान खान की जमकर तारीफ की। साथ उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें इमरान पर काफी क्रश था। जानिए भूमि ने इमरान को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान के भांजे व अभिनेता इमरान खान अपनी आगामी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म से इमरान बतौर लीड एक्टर एक लंबे अरसे बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस तो उत्साहित हैं ही, लेकिन फैंस से भी ज्यादा उत्साहित खुद भूमि पेडनेकर हैं। यही नहीं भूमि ने इमरान खान को लेकर भी बात की और बताया कि उन्हें इमरान पर जबरदस्त क्रश था।
इमरान के साथ काम करना सपना सच होने जैसा
ग्रेजिया इंडिया के साथ हालिया बातचीत में भूमि पेडनेकर ने इमरान खान पर अपने क्रश के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही मुझे उन पर बहुत बड़ा क्रश था। उनकी सभी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में वो सबसे बेहतरीन लगते थे।
आजकल ऐसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनती ही नहीं हैं। भूमि के लिए इमरान के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था। अभिनेत्री अक्सर इमरान के काम की फैन होने की बात कहती रही हैं।
इमरान खान ने साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों में नजर आए। इमरान खान आखिरी बार साल 2015 में फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।
अब दस साल से भी अधिक समय के बाद वो बतौर लीड एक्टर ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी कर रहे हैं। हालांकि, इमरान इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक छोटे से रोल में नजर आए थे। फैंस इमरान को इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।