'बिग बॉस ओटीटी 2' का वीकेंड का वार इस बार थोड़ा अलग होने वाला है। वजह है कि सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शो को होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान को रिप्लेस किया है कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने। व्हाइट सूटबूट में कृष्णा हंसी मजाक में घरवालों की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। तो आइए जानते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के 29वें एपिसोड में क्या कुछ खास होने वाला है
Bigg Boss Ott 2: बेबिका और मनीषा के बीच तगड़ी लड़ाई, दोनों ने एक-दूसरे को दीं गालियां
झगड़े की शुरुआत उस वक्त हुई, जब अविनाश सचदेव लिविंग एरिया की सफाई करने में लगे हुए और एल्विश यादव उनका काम को लेकर मजाक उड़ा रहे थे। एल्विश, अविनाश से कहता है, "झाड़ू मुझसे टच न हो ध्यान रखना"। इसके बाद किचन में एल्विश, अभिषेक और बेबिका आपस में बात करते हैं। तभी अचानक अविनाश आते है और बोलते है "जो बोलना है मेरे मुंह पर बोल"। दोनों के बीच बहस चलती रही।
एल्विश के पास आकर अविनाश ने कहा कि वह उनके पीछे से चुगली न करें और न ही उनपर कमेंट करें। तभी एल्विश ने कहा कि वह नाश्ता कर रहे हैं न ही उनके बारे में बात कर रहे हैं। तभी एल्विश ने कह दिया कि बेवकूफ का बच्चा...ये वाक्य सुनकर अविनाश गुस्से से लाल हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा।
एल्विश और अविनाश के बाद घर में दो दोस्त मनीषा रानी और बेबिका की भी लड़ाई हो गई। बेबिका ने कहा कि मनीषा को लोगों की पहचान नहीं है। उन्होंने पहले आकांक्षा और आलिया सिद्दीकी को चुना था जो कि बाहर हो गए। फिर खाने पर भी दोनों झगड़ पड़े। मनीषा ने जब बेबिका से खाने के लिए पूछा तो वह टेड़ा जवाब देती। इसके बाद दोनों एक दूसरे को बदतमीज कहने लगते हैं और कीचड़ उछालने में कोई कमी नहीं छोड़ती है।
यह भी पढ़ें: 'किसी भी भाषा और इंडस्ट्री में काम करने के लिए तैयार हूं', फिल्मों के चुनाव पर बोलीं अमरीन
वहीं आगे कीचन में एक बार फिर मनीषा और बेबिका के बीच भयंकर लड़ाई हो गई। बेबिका ने कहा कि मर्दों देखकर वह फिसल जाती है। इस बीच दोनों ने एक दूसरे को गालियां भी दी। मनीषा रोने भी लग गईं। अभिषेक ने इस बीच मनीषा का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि वह किसी के चरित्र पर उंगली नहीं उठा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मची तबाही पर छलका यामी गौतम का दर्द, बोलीं- विकास और प्रकृति के बीच संतुलन जरूरी