{"_id":"64df4bc0f51b31de25076b3a","slug":"bigg-boss-ott-2-winner-elvish-yadav-meets-haryana-cm-manohar-lal-khattar-read-full-details-inside-2023-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने वाले एल्विश से सीएम मनोहर लाल ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने वाले एल्विश से सीएम मनोहर लाल ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Fri, 18 Aug 2023 04:23 PM IST
सार
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा।
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें अब एक विजेता के रूप में याद किया जाएगा। एल्विश के फैंस ने भारी वोटों के साथ बिग 'बॉस ओटीटी 2' जीतकर ट्रॉफी उठाई और 25 लाख रुपये अपने नाम किए। वहीं जीत के बाद एल्विश ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। सीएम ने एल्विश को जीत की बधाई दी है।
2 of 5
बिग बॉस ओटीटी 2-एल्विश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
एल्विश हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। हरियाणा के सीएम ने एल्विश से मुलाकात की फोटो साझा की है।जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – ‘हरियाणवियों का दबदबा हर क्षेत्र में जारी है... बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव से आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भेंट की। उन्हें इस शो को जीतने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।'
3 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : Social Media
एल्विश यादव को बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने एक वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी। उनके घर में जाते ही हर तरफ उनकी बातें होने लगीं। शो में एल्विश के सिस्टम और गेम को दर्शकों ने इस कदर पसंद किया कि वाइल्ड कार्ड होने के बावजूद वो शो के विनर बने और एक नया इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
एल्विश यादव ने महज 24 साल की उम्र में बिग बॉस के मंच से तो सबका दिल जीता ही, लेकिन वह इससे पहले भी लोगों के बीच चर्चा में बने रहते थे। दरअसल, एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने 2016 में अपना यह सफर शुरू किया था। एल्विश के यूट्यूब पर तीन चैनल हैं, जिनके जरिए वह फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एल्विश यादव
- फोटो : social media
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में यूट्यूबर फुकरा इंसान यानि अभिषेक ने एल्विश को कड़ी टक्कर दी थी। इसके अलावा मनीषा रानी भी टॉप 3 तक पहुंचकर शो से बाहर हुई थीं। एल्विश ने सबको पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। एल्विश की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।