कहते हैं प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है, जब किसी को किसी से प्यार होता है, तब उस शख्स की पूरी कायनात बदल जाती है। इश्क के पिंजरे में कैद इन प्यार के पंछीयों को पूरी दुनिया काफी हसीन लगने लगती है। हिंदी फिल्मों में प्यार की गिरफ्त में कैद हुआ प्रेमी अपनी महबूब के साथ सात जन्म तक जीने और मरने की कसमें खाता है। पर्दे पर नजर आने वाली लव स्टोरीज दर्शकों को काफी प्रभावित करती हैं। सिल्वर स्क्रीन पर इश्क फरमा रहे इन एक्टर्स की खुद की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। आज हम आपको बॉलीवुड के दिग्गज स्टार सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल की लव स्टोरी से वाकिफ कराएंगे...
Love Story: शाही खानदान की पूजा पर दिल हार बैठे सनी देओल, फिर गुपचुप तरीके से 'तारा सिंह' ने रचाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बी-टाउन में अपने ढाई किलो के हाथ का लोहा मनवा चुके एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की आइकॉनिक जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा रही है। अपनी फिल्मों के साथ-साथ सनी देओल अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। मगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे बहुत कम लोग जानते हैं।
सनी देओल ने साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और एक्टर कामयाबी के शिखर पर पहु्ंच गए। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने पूरे इंडस्ट्री को चौंका कर रख दिया। वह खबर थी कि सनी देओल ने गुपचुप तरीके से पूजा देओल से शादी कर ली है। हालांकि, एक्टर लगातार इस रिश्ते और लंदन में रहने वाली पूजा देओल से शादी की बात नकारते रहे, जिसके चलते उनके रिश्ते में गांठ पड़ गई।
कहा जाता है कि शादी के बाद भी पूजा लंदन में रहती थीं उनका असली नाम लिंडा देओल है। पूजा का जन्म 21 सितंबर 1957 के दिन लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के कृष्णन देव महल के घर हुआ था। वहीं, उनकी मां जून साराह महल ब्रिटिश थीं और ब्रिटिश रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती थीं। सनी देओल से शादी के बाद लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा कर लिया था। शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थीं, लेकिन सनी ने इन्हें झूठा बताते हुए शादी से इनकार कर दिया था। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा भी किया जाता है कि सनी और पूजा बचपन के दोस्त हैं।
साल 1990 के दौरान पूजा ने अपने पहले बच्चे करण देओल को जन्म दिया। वहीं, कुछ समय बाद उनके घर में एक और बेटे राजवीर सिंह देओल का जन्म हुआ। बच्चों के आने से उनका परिवार पूरा हो गया। पूजा पेशे से एक राइटर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सनी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' की कहानी भी लिखी थी। इसके अलावा वह एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। साल 1966 में आई फिल्म 'हिम्मत' में उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दी थी। हालांकि, पूजा ने हमेशा मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ कथित अफेयर के चलते सनी देओल ने पूजा देओल से शादी की खबरों को हमेशा सिरे से खारिज किया था।
यह भी पढ़ें- Dulquer Salmaan: 'मैं अपने पिता की किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं बनाऊंगा', दुलकर सलमान ने बताई फ्यूचर प्लानिंग