युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच अभी चल रही है। बीते रोज सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। अब इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि इस मामले में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, CID के कार्यालय पहुंची है।
मुंबई पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पहुंची बिहार पुलिस की टीम, सुशांत के कथित आत्महत्या मामले की करेगी जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इस मुलाकात के बाद संभव है कि पटना पुलिस की एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम मुंबई में सुशांत के घर जांच के लिए जाएगी और मुंबई पुलिस द्वारा अभी तक इकट्ठे किए सबूतों की जांच करेगी।
Maharashtra: A team of Bihar Police has arrived at the office of Deputy Commissioner of Police, Crime Branch, CID, in connection with Sushant Singh Rajput death case pic.twitter.com/sMHdo4hRsA
— ANI (@ANI) July 29, 2020
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता केके सिंह के रिपोर्ट किए जाने के तुरंत बाद ही एक टीम बनाई गई है जो सुशांत के मुंबई स्थित घर जांच के लिए जाएगी।
एक तरफ जहां मुंबई पुलिस पर सुशांत केस में ढील बरतने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस को लेकर भी ये सवाल सामने आ रहा है कि आखिर रविवार (26 जुलाई) को एफआईआर दर्ज होने के बाद भी रिया या उनके परिवार की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है।
सुशांत के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। केके सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि सुशांत ने अपनी बहन को फोन करके यह बताया था कि रिया शायद उन्हें फंसा सकती हैं।