Video Viral: बेटी देवी के साथ गोवा वेकेशन पर गईं बिपाशा बसु, जिनी के साथ डांस करते करण का वीडियो हुआ वायरल
Bipasha Bashu Goa: बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों गोवा में अपनी 9वीं शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। बिपाशा ने आज एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें जिनी के साथ करण का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
बिपाशा ने आज गोवा से एक खास वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सबसे पहले उनकी होटल में एंट्री की क्लिप सामने आई, जिसमें फूलों के साथ बिपाशा-करण और देवी का स्वागत किया गया। जैसे-जैसे यह वीडियो आगे बढ़ता है, इसमें कई रोमांचक पल सामने दिखाई देते हैं। इसमें एक जगह बिपाशा और देवी लिटिल डायनासोर के साथ खेलती नजर आ रही हैं, तो वहीं एक क्लीप में करण अपनी बेटी देवी के सामने जिनी के साथ हाथों में हाथ डाले डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद देवी का मस्ती भरा यह वीडियो किसी का भी दिल जीत लेगा।
बिपाशा, देवी और करण के इस शानदार वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए। एक फैन ने लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरे प्यारे जीवन में एक और यादें जुड़ गईं चीयर्स', एक और फैन ने लिखा, 'वाह सुपर', एक और फैन ने लिखा, 'जिस तरह से आप उसे कपड़े पहनाते हैं, जिस तरह से आप उसे दुलारते हैं और जिस तरह से आप हमेशा ऐसे अभिनव सामान के साथ उसके कमरे को सजाते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है... मैं और मेरा भाई आपके सबसे बड़े प्रशंसक हैं... मेरी एक 2 साल की बेटी भी है और हम उसकी चीजें भी उसी तरह सजाते हैं जैसे आप करते हैं', एक और फैन ने लिखा, 'ओह भगवान आप सबका भला करे', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी दोस्तों, गोवा में कहां', एक और फैन ने लिखा, 'वाह, बहुत सुन्दर', वहीं कई फैंस ने कमेंट्स में लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसाए हैं।
यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser: Waves 2025 में दिखाई जाएगी रामायण की पहली झलक, रणबीर-साई को राम-सीता के रूप में कब देख सकेंगे
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। अगस्त 2022 में, उन्होंने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं और अपने जीवन की झलकियां अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने शेयर किया बर्थ डे पोस्ट, सामंथा रुथ प्रभु से लेकर जोया अख्तर ने किया कमेंट..