सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bipasha basu share pic with karan singh grover and daughter devi In matching dupattas as they visit gurudwara

Bipasha Basu: बेटी देवी के साथ मैचिंग दुपट्टे में नजर आईं बिपाशा बसु, शेयर की गुरुद्वारा की प्यारी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 20 Jul 2025 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Singh Grover Daughter Devi: बिपाशा बसु ने आज सोशल मीडिया पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ एक बेहद ही शानदार तस्वीर शेयर की है। यह खास तस्वीर गुरुद्वारा की है।
 

bipasha basu share pic with karan singh grover and daughter devi In matching dupattas as they visit gurudwara
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर और देवीो - फोटो : इंस्टाग्राम@bipashabasu
विज्ञापन

विस्तार

बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया है। 2022 में बेटी देवी के जन्म के बाद वह अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। आज उन्होंने गुरुद्वारे की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और देवी एक जैसा दुपट्टा पहने हुए हैं और करण उन्हें प्यार से पकड़े हुए हैं। 
Trending Videos

 

बिपाशा का पोस्ट
बिपाशा ने बेटी देवी और करण के साथ इंस्टाग्राम पर आज एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी पिंक रंग के दुप्पटे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बिपाशा और उनकी बेटी, दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रही है। बिपाशा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "सतनाम वाहेगुरु।"

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और देवी की लाजवाब तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। सोफी चौधरी ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा, 'एलि.... और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।' सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, "भगवान आप सभी का भला करे", एक और फैन ने लिखा, "सतनाम वाहेगुरु छोटी राजकुमारी देवी", एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारी', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत जोड़े की हमेशा एक खूबसूरत बेटी होती है।'
 

बिपाशा और करण 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा और करण की मुलाकात 2015 में फिल्म "अलोन" के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक डेटिंग के बाद, दोनों ने 2016 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ। देवी को जन्म के समय वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (दिल में छेद) की समस्या थी, जिसके लिए तीन महीने की उम्र में उनकी ओपन-हार्ट सर्जरी हुई। बिपाशा और करण ने बताया कि देवी ने बहुत बहादुरी से इस मुश्किल समय का सामना किया। बिपाशा ने पिछले कुछ समय से अभिनय से ब्रेक लिया है। उनकी आखिरी बार 2020 में क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज "डेंजरस" में नजर आई थीं, जिसमें करण सिंह ग्रोवर भी थे। उनकी आखिरी फिल्म 2015 की "अलोन" थी।

यह भी पढ़ें: Naseeruddin Shah 75th Birthday: नसीरुद्दीन शाह की रोमांटिक फिल्में, इन किरदारों से जीता दर्शकों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed