फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Rock Birthday: डिप्रेशन की वजह से छोड़ा फुटबॉल, डब्ल्यूडब्ल्यूई से बनाई पहचान; फिर ऐसे बने हाईएस्ट पेड एक्टर

Mon, 02 May 2022 02:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 02 May 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Birthday special actor rock want to become a footballer but now he is include in highest paid actors list know about him interesting facts
dwayne johnson - फोटो : सोशल मीडिया

ड्वेन जॉनसन हॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जो अपने फैंस के बीच रॉक के नाम से मशहूर हैं। आज यानी 2 अप्रैल को रॉक अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रॉक ने अपने अब तक के करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'रेड नोटिस', 'ब्लैक एडम', 'जर्नी 2' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। अभिनेता के फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि ड्वेन जॉनसन ने रेसलिंग की दुनिया में नाम बनाने के बाद एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्वेन रेसलर या फिर एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वह शुरू से ही एक फुटबॉल प्लेयर बनना चाहते थे। आइए आपको ड्वेन जॉनसन के करियर के शानदार सफर के बारे में बताते हैं। 

Birthday special actor rock want to become a footballer but now he is include in highest paid actors list know about him interesting facts
dwayne johnson - फोटो : सोशल मीडिया

छोटी उम्र में देखा माता-पिता का तलाक
ड्वेन जॉनसन का जन्म 2 मई 1972 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उनके पिता रॉकी जॉनसन रेसलर थे और उनकी मां एटा भी रेसलिंग बैकग्राउंड से थीं लेकिन बचपन से ही ड्वेन का झुकाव फुटबॉल की तरफ ही रहा। ड्वेन की लाइफ अच्छी चल रही थी। इसी बीच उनके पिता के अवैध संबंध ने घर की खुशियां छीन लीं। उनके पिता-माता के बीच लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। इतना ही नहीं, ड्वेन के पिता रॉकी पर 19 साल की एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद ही ड्वेन के माता-पिता का तलाक हो गया।   

Birthday special actor rock want to become a footballer but now he is include in highest paid actors list know about him interesting facts
dwayne johnson - फोटो : सोशल मीडिया

फुटबॉल में बनाना चाहते थे करियर
ड्वेन के माता-पिता रेसलिंग बैकग्राउंड से थे और वह बचपन से ही अच्छे फुटबॉल प्लेयर थे। वह हमेशा से एक अच्छा फुटबॉलर बनना चाहते थे, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करते थे।अपने शानदार खेल की वजह से उन्हें मियामी यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप भी मिली, जहां से उन्होंने जनरल स्टडिज इन क्रिमिनोलॉजी और फिजियोलॉजी में बैचलर डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद उनका चयन कैटेगरी स्टैंपर्स द्वारा इंडियन फुटबॉल लीग में हुआ। लेकिन इसी बीच उन्हें चोट लग गई थी, जिस वजह से उन्हें दो महीने से खेल से बाहर रहना पड़ा। इस घटना की वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और फिर उनका फुटबॉल भी छूट गया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special actor rock want to become a footballer but now he is include in highest paid actors list know about him interesting facts
dwayne johnson - फोटो : सोशल मीडिया

रेसलिंग में आकर मचाया धमाल
ड्वेन जॉनसन ने फुटबॉल को छोड़ने के बाद रेसलिंग की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया। वह अपने पिता की तरह ही अच्छी बॉडी रखते थे और इसी वजह से उन्होंने रेसलिंग की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने 1996 में बार्ट सॉयर के साथ दो बार यूएसडब्ल्यूए वर्ल्ड टैग टीम चैम्पियनशिप जीती थी और इसके बाद ही उनकी एंट्री डब्ल्यूडब्ल्यूएफ में हुई। इसके बाद ही उन्होंने रॉकी मैयवीया अपना स्टेज नेम रखा। हालांकि, एक मैच के दौरान उन्होंने अपना नाम रॉक बताया, जिसके बाद ही वह द रॉक के नाम से मशहूर हुए। उन्होंने 10 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। 

विज्ञापन
Birthday special actor rock want to become a footballer but now he is include in highest paid actors list know about him interesting facts
dwayne johnson - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई एक्टिंग में दुनिया में एंट्री
रेसलिंग की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद ड्वेन जॉनसन ने एक्टिंग में कदम रखा। वह पहली बार 'द रेसलिंग शो' में फादर के रोल में नजर आए थे। उनकी पहली फिल्म 'द मिमी रिटर्न्स' थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई। रॉक ने अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें ज्यादातर फिल्में हिट हैं। वह अब तक 20 अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इतना ही नहीं, 2016 और 2019 में ड्वेन को टाइम्स ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed