फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Alka Yagnik: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अलका याग्निक, महज 6 साल की उम्र से गा रही हैं गाने

Sun, 20 Mar 2022 10:09 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Mar 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Alka Yagnik total net worth 2022 career and his hit song know details
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की मशहूर सिंगर अलका याग्निक किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अलका ने कई हिट गाने गाए हैं और आज भी वह अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिलों में राज करती हैं। आज यानी 20 मार्च को अलका याग्निक अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ है। अलका का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने छोटी उम्र में ही सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, जिस वजह से ही वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। तो आइए आज इस खास मौके पर हम आपको अलका याग्निक की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं।  
Happy Birthday Alka Yagnik total net worth 2022 career and his hit song know details
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया

अलका याग्निक की संपत्ति
अलका याग्निक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिस वजह से वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 9 मिलियन डॉलर की है। इसे भारतीय करेंसी में देखा जाए तो ये 68 करोड़ के आसपास होती है। उन्होंने ये सब अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कमाया है।

Happy Birthday Alka Yagnik total net worth 2022 career and his hit song know details
अलका याग्निक

हर महीने कितना कमाती हैं अलका याग्निक
रिपोर्ट्स की मानें तो अलका याग्निक हर महीने लगभग 21 लाख रुपये कमाती हैं और सालभर की उनकी आय 2 करोड़ रुपये के आस-पास है। वह एंडोर्समेंट के लिए ब्रैंड्स से 16 लाख रुपये चार्ज भी करती हैं। इसके अलावा, वह रियल स्टेट और स्टॉक्स में निवेश करने में विश्वास रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Alka Yagnik total net worth 2022 career and his hit song know details
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया

6 साल की उम्र में गाया पहला गाना
अलका याग्निक ने छोटी उम्र में ही सिगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। बेहद कम लोग ये बात जानते होंगे, जब अलका ने अपना पहला गाना गाया था तब वह महज छह साल की थीं। उन्होंने अपना पहला गाना आकाशवाणी के लिए गाया था। जब अलका याग्निक 10 साल की थीं तब उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गईं। यहां पर अलका याग्निक की मुलाकात राजकपूर से हुई और अभिनेता को अलका की आवाज काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने ही अलका की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से करवाई। इसके बाद 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाना गाया। 

विज्ञापन
Happy Birthday Alka Yagnik total net worth 2022 career and his hit song know details
गोरखपुर महोत्सव में अलका याग्निक की लाइव परफॉर्मेंस। - फोटो : अमर उजाला

अलका याग्निक के हिट सॉन्ग
अलका याग्निक ने अपने करियर में अब तक कई हिट गाने गाए हैं। रिपोर्ट में कहा जाता है कि अलका ने अपने करियर में अब तक 1114 फिल्मों में 2486 हिंदी गाने गाए हैं। उनके हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें 'टिप टिप बरसा पानी', 'ऐ मेरे हमसफ़र', 'चुरा के दिल मेरा', 'अगर तुम साथ हो', 'दिलबर दिलबर' जैसे गाने शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed