सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जंग में फिर आगे आए अक्षय कुमार, इतने करोड़ रुपये से की मुंबई पुलिस की आर्थिक मदद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 27 Apr 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Akshay Kumar donates Rs 2 crore to Mumbai Police Foundation
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरी तरह से योगदान दे रहे हैं। अक्षय कुमार अलग- अलग तरह से अलग- अलग लोगों और संस्थानों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब अक्षय कुमार मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने दो करोड़ रुपए से कोरोना के खिलाफ मैदान में डटी मुंबई पुलिस की मदद की है।


 

Trending Videos
Bollywood actor Akshay Kumar donates Rs 2 crore to Mumbai Police Foundation
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर कर अक्षय कुमार को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Akshay Kumar donates Rs 2 crore to Mumbai Police Foundation
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

अक्षय कुमार ने भी पुलिस कमिश्नर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से...।'
 

Bollywood actor Akshay Kumar donates Rs 2 crore to Mumbai Police Foundation
akshay kumar - फोटो : social media

याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोरोना के खिलाफ मदद के लिए आर्थिक रूप से अक्षय कुमार आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने न सिर्फ पीएम केयर्स फंड में  25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की थी बल्कि बीएमसी को भी तीन करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराई थी।  ताकि इससे वो पीपीई, मास्क जैसे अन्य जरूरी सामान कोरोना से लड़ने के लिए खरीद सकें। 

 

विज्ञापन
Bollywood actor Akshay Kumar donates Rs 2 crore to Mumbai Police Foundation
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अक्षय कुमार सिर्फ आर्थिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने न सिर्फ कोरोना के खिलाफ गाने के साथ सभी योद्धाओं को सलाम किया बल्कि उन सभी को लताड़ भी लगाई जो लॉकडाउन को असफल बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अक्षय कुमार के कई पोस्ट वायरल हो चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुना था डॉक्टर्स भगवन का रूप होते है लेकिन कोरोना वायरस की इस लड़ाई में देख भी लिया l #TeriMitti Tribute -  an ode to our heroes in white, out now @ParineetiChopra @anurag_singh_films @karanjohar @apoorva1972 @SunirKheterpal @bpraak @arko.pravo.mukherjee @manojmuntashir @azeemdayani @adityadevmusic @ericpillai @dharmamovies #CapeOfGoodFilms #AzureEntertainment @zeestudiosofficial @ZeeMusicCompany @dainikjagrannews

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed