फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens

Bollywood Actors: भारत में जलवा बिखेर रहे ये सितारे नहीं हैं भारतीय नागरिक, आलिया-कैटरीना भी हैं लिस्ट में

Wed, 20 Nov 2024 09:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 20 Nov 2024 09:37 PM IST
सार

Bollywood Actors with No Indian Citizenship: हाल में ही भारतीय अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिली है और आज उन्होंने अपना पहला मतदान किया है। इस क्रम में चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में, जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। 
 

विज्ञापन
Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पहली बार अपना मतदान किया। इसके पीछे की वजह है कि अभिनेता को हाल में ही भारतीय नागरिकता मिली है। इससे पहले तक उनके पास कनाडाई नागरिकता थी। अब अभिनेता अपनी कनाडाई नागरिकता को त्याग कर पूरी तरह से भारतीय नागरिक बन गए हैं। इसके तहत ही आज उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है। हालांकि, वो ऐसे इकलौते फिल्मी सितारे नहीं हैं। उनके अलावा भी कई अन्य ऐसे फिल्मी सितारे हैं, जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। आइए, जानते हैं उन सितारों के बारे में। 

विज्ञापन

Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan

इमरान खान
मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को  जाने तू या जाने ना, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास जन्म से ही अमेरिका की नागरिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल में ही वह फिल्म जिगरा में नजर आईं अभिनेत्री के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके और उनकी मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश नागरिकता है। 

विज्ञापन

Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

नरगिस फाखरी
रॉकस्टार जैसी बेहद सफल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली नरगिस फाखरी के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। वो अमेरिका की नागरिक हैं और भारत आने से पहले उन्होंने अमेरिकन टीवी मॉडल हंट शो में भी भाग लिया था। 

Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

कैटरीना कैफ
मशहूर भारतीय अभिनेता विक्की कौशल की पत्नी और चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी इस सूची में शामिल हैं। अभिनेत्री ने भले ही कई भारतीय फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है, लेकिन उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनके पास हॉन्ग कॉन्ग की नागरिकता है। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 20: भूल भुलैया 3 का बाल भी बांका न कर सकीं कंगुवा-मटका, जानें आज की कमाई

Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi

नोरा फतेही
हाल में ही वरुण तेज की फिल्म मटका से साउथ डेब्यू करने वाली मशहूर बॉलीवुड शख्सियत नोरा फतेही भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं, बल्कि कनाडाई नागरिकता है।
Amaran Box Office Collection Day 21: जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है अमरण, 21वें दिन बटोर लिए इतने

Bollywood actors like Imran Khan Alia Bhatt Nargis Fakhri Nora Fatehi Sunny Leone do not have indian citizens
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकलीन, कल्कि, सनी आदि के पास भी नहीं है भारतीय नागरिकता 
इनके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, कल्कि कोचलिन, सनी लियोन आदि कलाकारों के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। हालांकि, ये सभी कलाकार लगातार भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। 
Maharashtra Election 2024: सलमान खान ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, परिवार संग वोट डालने पहुंचे शाहरुख खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed