Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहन ढाया कहर, पानी के अंदर दिए जबरदस्त पोज
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पानी में गजब के पोज देती दिख रही हैं। फैंस भी दीपिका की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस अंदाज के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस जरूर पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दीपिका का अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं क्योंकि वह पानी के अंदर कैमरे के लिए शानदार पोज दे रही हैं। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका पानी के अंदर से कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। पहली तस्वीर में दीपिका खुद को समेटे हुए दिख रही हैं और दूसरी तस्वीर में दीपिका पानी में ही बैठे हुए अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि दीपिका पानी में भी बेहद ही शांत होकर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक्सप्रेशन में कोई कमी नहीं आ रही।
इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी में काफी स्टनिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस के बाल बंधे हुए हैं और नो-मेकअप लुक में भी वह कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों के साश दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है, ‘कभी-कभी सबसे सुरक्षित जगह पानी के अंदर होती है मारिसा रीचर्ड।’ दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इन तस्वीरों को महज 3 घंटे के अंदर 11 लाख 4 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। दूसरी तरफ फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आई हैं। फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के बेहद ही बोल्ड सीन्स देखने को मिले हैं लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।