फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neetu Kapoor: नीतू की सादगी के दीवाने हो गए थे ऋषि कपूर, शादी के बाद एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री

Sat, 08 Jul 2023 08:39 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 08 Jul 2023 08:39 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Neetu Kapoor Birthday know some unknown facts about actor life and career
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। आठ साल की उम्र से पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत करने वाली नीतू सिंह 70-80 को दशक में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उस दौर में नीतू का नाम बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल था। दिल्ली में जन्मी नीतू के जन्मदिन पर जानेंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...

Bollywood Actress Neetu Kapoor Birthday know some unknown facts about actor life and career
नीतू कपूर - फोटो : social media

15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का 'लेकर हम दीवाना दिल' गाना सुपर डुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई।

Bollywood Actress Neetu Kapoor Birthday know some unknown facts about actor life and career
नीतू कपूर

नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 13 अप्रैल 1979 को ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने अपना सारा ध्यान घर परिवार बनाने और बच्चे पालने में दिया। 70 और 80 के दशक में नीतू सिंह की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Neetu Kapoor Birthday know some unknown facts about actor life and career
नीतू कपूर - फोटो : स्क्रीन ग्रैब

कहते हैं कि नीतू सिंह को बचपन से डांस से खास लगाव था, ऐसे में उनकी मां ने बेटी को अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। यहीं एक्ट्रेस का डांस से इंप्रेस होकर वैजयंती माला ने अपनी फिल्म ‘सूरज’ में बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म दी थी। वैजयंती माला ने उन्हें डांस करना सिखाया था। इस दौर में स्क्रीन पर नीतू का नाम ‘बेबी नीतू’ या ‘बेबी सोनिया’ था।

विज्ञापन
Bollywood Actress Neetu Kapoor Birthday know some unknown facts about actor life and career
नीतू कपूर- ऋषि कपूर - फोटो : social media

नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। कहा जाता है कि 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed