फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Preity Zinta thanks Hrithik Roshan for helping her with her twins

Social Media: फ्लाइट में ऋतिक रोशन ने प्रीति के जुड़वा बच्चों को संभाला, अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर कह दी ये बात

Tue, 19 Apr 2022 03:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Apr 2022 03:53 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जुड़वा बच्चों की मां हैं और आजकल मातृत्व का आनंद उठा रही हैं।  हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर कर अपने दोस्त ऋतिक रोशन का धन्यावाद किया है। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा सा पोस्ट किया। 

विज्ञापन
Bollywood actress Preity Zinta thanks Hrithik Roshan for helping her with her twins
प्रीति जिंटा, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जुड़वा बच्चों की मां हैं और आजकल मातृत्व का आनंद उठा रही हैं। उनका सोशल मीडिया भी इस बात का सबूत है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने जुड़वा बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर कर रही थी। इस दौरान उन्हें अपने दोस्त ऋतिक रोशन से मदद मिली, जिसके लिए उन्होंने ऋतिक का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

प्रीति जिंटा ने ऋतिक को शुक्रिया अदा करने के लिए अपने इंस्टग्राम का सहारा लिया और लिखा कि आपकी जिंदगी में बहुत लोग आते हैं, लेकिन सच्चे दोस्त ही हैं जो आपके दिल में अपने निशान छोड़ जाते हैं। ऋतिक तुम्हारा इतनी लंबी यात्रा में जय और जिया के साथ मदद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यावाद।
विज्ञापन

इसके आगे प्रीति ने कहा कि अब मुझे पता चला कि आप इतने अच्छे पिता कैसे हैं। मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। बच्चों की तरह साथ घूमने से लेकर बच्चे होने तक, मुझे काफी गर्व होता है कि हम एक साथ कितनी दूर आ गए हैं। इस तस्वीर में ऋतिक, प्रीति और उनके भाई नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऋतिक और प्रीति बहुत करीबी दोस्त हैं। दोनों 'कोई मिल गया', 'मिशन कश्मीर', 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए थे। प्रीति जिंटा ने पिछले साल नवंबर में सरोगेसी से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


वहीं, ऋतिक रोशन की बात करें तो कुछ दिनों पहले उन्हें अपने बेटों के साथ देश से बाहर जाते देखा गया था। उन्हें एलए के एक रेस्टोरेंट में भी स्पॉट किया गया था, जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचाई थी। इसके साथ ही उन्होंने सबा आजाद के साथ अपनी रिलेशनशिप को भी आधिकारिक बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed