सब्सक्राइब करें

Bollywood: फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करते ये सेलेब्स, वर्कआउट के लिए घर में ही बनाया शानदार जिम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who Made Gym at Home Salman Khan Kareena Kapoor hrithik roshan tiger shroff shilpa shetty
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के जरिए फैंस के दिल पर राज करते हैं। वह एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ठीक उसी तरह वह अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखते हैं, जो उनकी फिल्मों और किरदारों को निभाने के लिए जरूरी होता है। इंडस्ट्री के सेलेब्स इतने फिट नजर आते हैं कि उन्हें देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है, लेकिन वह फिल्मों की शूटिंग और अपने निजी कार्यों में व्यस्त होने के कारण जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, फिर भी वह अपनी बॉडी पर खास ध्यान देते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने घर पर ही अपना जिम बना रखा है, जहां वह रोज समय निकालकर वर्कआउट करते हैं। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने अपने घर पर ही जिम बनवाया है।

Trending Videos
Bollywood celebs who Made Gym at Home Salman Khan Kareena Kapoor hrithik roshan tiger shroff shilpa shetty
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टाइगर श्रॉफ का। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर की बॉडी और उनके एब्स पैक फैंस को खूब पसंद आते हैं। अभिनेता ने यह टोन्ड बॉडी जिम में पसीना बहा कर पाई है। वह अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घर में ही जिम बना रखा है। वह ज्यादा से ज्यादा समय जिम में बिताते हैं और अपनी बॉडी पर काम करते हैं।

DDLJ: इस वजह से मिलिंद गुनाजी के हाथ से निकल गई थी 'डीडीएलजे', अभिनेता ने किया चौंका देने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs who Made Gym at Home Salman Khan Kareena Kapoor hrithik roshan tiger shroff shilpa shetty
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन

इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का। ऋतिक भी इंडस्ट्री के सबसे फिट सेलेब्स में गिने जाते हैं। ऋतिक कभी अपनी फिटनेस के साथ समझौता नहीं करते। अक्सर उन्हें जिम में ही वर्कआउट करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं, वह अपने परिवार के साथ भी जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं। उन्होंने अपने फार्महाउस में एक जिम बनवाया है, जहां वह रोज वर्कआउट करते हैं।

R Madhavan: आर माधवन के बेटे ने मलेशिया में भारत के लिए जीते पांच गोल्ड मेडल, खुशी से फूले नहीं समा रहे एक्टर

Bollywood celebs who Made Gym at Home Salman Khan Kareena Kapoor hrithik roshan tiger shroff shilpa shetty
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अभिनेत्री की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। 47 साल की उम्र में भी उन्होंने अपनी टोन्ड बॉडी पर काफी काम किया है और वह अक्सर योगा और व्यायाम करती नजर आती हैं। इसके साथ ही वह अपने घर में बने जिम में बच्चों के साथ वर्कआउट भी करती हैं।

Shehnaaz Gill: शहनाज ने सलमान खान की तारीफों के बंधे पुल, बोलीं- असल जिंदगी में भी बिग बॉस जैसे हैं भाईजान

विज्ञापन
Bollywood celebs who Made Gym at Home Salman Khan Kareena Kapoor hrithik roshan tiger shroff shilpa shetty
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिटनेस फ्रीक करीना दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बॉडी पर इस तरह से काम किया है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वह खुद को फिट रखने के लिए अपने घर पर ही योगा और जिम करती हैं। उन्होंने अपने घर में एक मिनी जिम बनवाया है, जहां वह अपने बच्चों के साथ वर्कआउट करती नजर आती हैं।

Rhea Chakraborty: रोडीज सीजन 19 के ऑडिशन के लिए दिल्ली पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed