सब्सक्राइब करें

Bollywood: अपने ही फैन पर दिल हार बैठे ये बॉलीवुड सितारे, शादी रचाकर बसाया घर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Jul 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs who married to their fans shilpa shetty Vivek Oberoi Jeetendra aamir khan madhuri dixit
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर फैंस का दिल जीत लेते हैं। करोड़ों फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। बड़े से बड़े हस्तियों का इन सेलेब्स पर क्रश रहता है। यह आम बात है कि फैंस अपने फेवरेट सितारों पर अपना दिल हार बैठते हैं, लेकिन खास बात यह है कि इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो अपने ही फैंस पर दिल हार बैठे और उन्हीं से शादी भी रचाई। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने अपने फैंस के साथ सात फेरे लिए...

Trending Videos
bollywood celebs who married to their fans shilpa shetty Vivek Oberoi Jeetendra aamir khan madhuri dixit
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की हॉट और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बारे में। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई, जो अभिनेत्री के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। कुछ मुलाकातों के बाद शिल्पा भी राज के प्यार में दीवानी हो गईं और दोनों ने 22 नवंबर, 2009 में शादी रचा ली। आज दोनों की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs who married to their fans shilpa shetty Vivek Oberoi Jeetendra aamir khan madhuri dixit
जितेंद्र-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जितेंद्र-शोभा कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का। जितेंद्र ने भी अपनी फैन शोभा कपूर के साथ शादी रचाई है। शोभा पेशे से ब्रिटिश एयरवेज की एयर होस्टेस थीं और वह जितेंद्र को बेहद पसंद करती थीं। दोनों की मुलाकात फ्लाइट में हुई। कुछ समय के बाद शोभा का प्यार रंग लाया और जीतेंद्र भी उन पर अपना दिल हार बैठे। फिर साल 1974 में जितेंद्र और शोभा शादी के बंधन में बंध गए।

bollywood celebs who married to their fans shilpa shetty Vivek Oberoi Jeetendra aamir khan madhuri dixit
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। विवेक ने प्रियंका अल्वा के साथ शादी रचाई है। प्रियंका अभिनेता की फैन हुआ करती थीं। कुछ समय बाद विवेक भी उनके प्यार में कैद हो गए। 29 अक्तूबर, 2010 को दोनों ने अपने परिवार की सहमति से शादी कर ली।

विज्ञापन
bollywood celebs who married to their fans shilpa shetty Vivek Oberoi Jeetendra aamir khan madhuri dixit
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। माधुरी ने भी अपने सबसे बड़े फैन डॉ श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई। श्रीराम माधव नेने अभिनेत्री माधुरी को बेहद पसंद करते थे। दोनों साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed