फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Meena Kumari: जानिए क्यों मीना कुमारी हमेशा अपना बायां हाथ छिपाकर रखती थी? असल वजह...

Thu, 28 Oct 2021 09:12 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Oct 2021 09:12 PM IST
सार

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का निजी जीवन भी ट्रेजेडी की ही तरह था। उनके बारे में कहा जाता है कि उनको शराब की ऐसी लत थी कि वह रातों को जागा करती थीं और दिन में भी नहीं सोती थीं। शराब और तंबाकू ने आखिर में उनकी जान ही ले ली थी।

विज्ञापन
Bollywood know why meena kumari used to hide her left hand while shooting
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी का निजी जीवन भी ट्रेजेडी की ही तरह था। उनके बारे में कहा जाता है कि उनको शराब की ऐसी लत थी कि वह रातों को जागा करती थीं और दिन में भी नहीं सोती थीं। शराब और तंबाकू ने आखिर में उनकी जान ही ले ली थी। उन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और अंदाज के कारण फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम हासिल किया। अभिनेत्री के साथ ही वह एक शानदार डांसर भी थीं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह अक्सर शूटिंग के दौरान अपना बायां हाथ छिपाकर रखती थीं। दरअसल, मीना कुमारी साड़ी या फिर दुपट्टे से बायां हाथ छिपाकर रखती थीं।



 

Bollywood know why meena kumari used to hide her left hand while shooting
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीना कुमारी की बायां हाथ छिपानी की असल वजह यह थी
मीना कुमारी महाबलेश्वर से मुंबई वापस लौट रही थीं। तभी सफर के दौरान ही उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना के कारण मीना कुमारी को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इस दुर्घटना में ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी के बायें हाथ की सबसे छोटी अंगुली टूट गई थी। इलाज के बाद उनकी अंगुली का आकार बदल गया था और वह गोल हो गई थी। मीना कुमारी को अपनी अंगुली काफी अजीब लगती थी। यह ही उनके शूटिंग में बायां हाथ छिपानी की असल वजह थी। यह भी कहा जाता है कि मीना कुमारी को लगता था कि अंगुली दिखाने से उनकी खूबसूरती कम लग सकती है इसलिए वह बायें हाथ की अंगुली को हर शूटिंग में छिपा लेती थी। इस बात का खुलासा कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने अपने एक साक्षात्कार में किया था।

 

Bollywood know why meena kumari used to hide her left hand while shooting
नरगिस दत्त, मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीना कुमारी ने पहले से ही शादीशुदा कमाल अमरोही से विवाह किया। 24 मई, 1952 को मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी हुई लेकिन, उनका यह वैवाहिक रिश्ता बहुत ज्यादा नहीं टिका। कमाल और मीना कुमारी एक-दूसरे से बेपनाह प्यार करते थे। दरअसल,  गीतकार-पटकथा और संवाद लेखक एवं निर्माता कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को जिस फिल्म के लिए साइन किया, वह कभी नहीं बन पाई, पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार जरूर हो गया। दोनों ने छुपकर निकाह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood know why meena kumari used to hide her left hand while shooting
मीना कुमारी - फोटो : फाइल

यह सुनकर कमाल की पत्नी महमूदी बेहद दुखी हुईं। दो पत्नियों के बीच फंसे कमाल ने परेशान होकर मीना कुमारी को तलाक दे दिया और बाद में अपने फैसले पर पछतावा होने पर फिर से निकाह किया। 

 

विज्ञापन
Bollywood know why meena kumari used to hide her left hand while shooting
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दोनों के वैवाहिक जीवन में कुछ वक्त बाद ही दरार आ गई और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये। लेकिन मीना कुमारी उनके साथ काम करने के लिए हमेशा उपलब्ध थी। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म 'पाकीज़ा' की शूटिंग पूरी करने का फैसला किया। मीना कुमारी अभिनेत्री के तौर पर भारतीय सिनेमा जगत में 32 सालों तक  छाई रहीं। वो बेहद भावुक थीं। कमाल से अलग होने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने खुद को शराब में डुबो लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed