फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लौटी खुशियां: पिता शाहरुख के जन्मदिन पर साथ होगा आर्यन खान, 'मन्नत' में दिवाली की होगी खास धूम

Thu, 28 Oct 2021 08:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Happiness returned: Aryan Khan will be together on father Shahrukhs birthday Diwali will be a special celebration in Mannat
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान इस साल अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अपने इस खास दिन से पहले एक्टर को आज तक का सबसे बड़ा तोहफा मिल गया है। दरअसल, ड्रग्स क्रूज मामले में कई दिनों से जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण उन्हें शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा।

दरअसल, आर्यन खान ड्रग्स मामले में बीते 25 दिनों से आर्थर रोड जेल में बंद थे। हालांकि, अब उन्हें मामले में जमानत मिल चुकी है। इसके साथ ही अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को भी बेल मिल गई है। आर्यन खान की जमानत की यह खबर आर्यन समेत पूरे खान परिवार के लिए  राहत की बात है। ऐसे में अब शाहरुख के घर मन्नत में खुशी का माहौल है। 

Happiness returned: Aryan Khan will be together on father Shahrukhs birthday Diwali will be a special celebration in Mannat
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल 2 नवंबर का दिन जहां शाहरुख के लिए खास होता है, वहीं उनके फैन्स के लिए भी यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं। ऐसे में उनके बेटे को जमानत मिलने से अभिनेता का यह खास दिन और भी खास बन गया है। आर्यन की जमानत से जिनता शाहरुख, गौरी और उनकी बहन सुहाना खुश होंगी, उससे कहीं ज्यादा खुश उनके फैन्स हैं।

Happiness returned: Aryan Khan will be together on father Shahrukhs birthday Diwali will be a special celebration in Mannat
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख के समर्थन में खड़े उनके सभी फैंस आर्यन की रिहाई का इंतजार कर रहे थे और उनके लिए दुआएं मांग रहे थे। जिसके बाद अब कोर्ट का फैसला आते ही सभी फैन्स के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन की रिहाई की खबर मिलते ही शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर इकट्ठा हो गए। इतना ही फैंस ने मन्नत के बाहर जमकर पटाखेबाजी भी की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Happiness returned: Aryan Khan will be together on father Shahrukhs birthday Diwali will be a special celebration in Mannat
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में बीते 25 दिनों से सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान उनकी मां गौरी खान का जन्मदिन और उनकी  एनिवर्सरी भी आई, लेकिन इसे मनाया नहीं गया। हालांकि, गौरी के जन्मदिन पर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्हें इस खास दिन पर आर्यन की रिहाई तोहफे में मिले, लेकिन ऐसा हो ना सका। 

विज्ञापन
Happiness returned: Aryan Khan will be together on father Shahrukhs birthday Diwali will be a special celebration in Mannat
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अब आर्यन खान पिता शाहरुख के जन्मदिन से पहले अपने घर 'मन्नत' लौट आएंगे। इसके अलावा वह दिवाली का जश्न भी परिवार के साथ मना सकेंगे। खास बात यह है कि नवंबर में ही आर्यन खान का जन्मदिन भी आता है। ऐसे में वह इस मौके पर परिवार के साथ होंगे। इससे पहले आर्यन की जमानत को लेकर उनकी मां गौरी खान ने 'मन्नत' मांगते हुए मीठा खाना छोड़ दिया था। उनका कहना था कि जब तक आर्यन घर वापस नहीं आ जाते, वह ना ही मिठाई नहीं खाएंगी और ना ही घर पर बनेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed