फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: आर्यन खान को मिली जमानत और सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज ने पहली बार किया पोस्ट, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryan Khan gets bail and Shehnaz posted for the first time after Siddharths death read 10 big entertainment news
आर्यन खान, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है, लेकिन कल या शनिवार को ही आर्यन जेल से बाहर आ सकेंगे। तीन घंटे की लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने आर्यन समेत तीनों आरोपियों को बेल दे दी। आर्यन खान समेत बाकी तीनों आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।  हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण तीनों को शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा। ड्रग्स केस में लंबी सुनवाई के बाद 27 अक्तूबर को भी फैसला नहीं हो सका। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी हुई और आर्यन को बेल मिल गई। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया।



बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान को जमानत दी, लेकिन कल या शनिवार को ही हो पाएगी रिहाई

Filmy Wrap: Aryan Khan gets bail and Shehnaz posted for the first time after Siddharths death read 10 big entertainment news
ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। ईशा गुप्ता का कहना है कि जो लोग इंडस्ट्री से बाहर के होते हैं, उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। फिल्म उद्योग से जुड़े हुए परिवारों के बच्चों को कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ता। ईशा गुप्ता ने कहा कि एक बार मैंने जब फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ सोने से मना किया, तो वह मुझे फिल्म से बाहर निकालना चाहता था। गौरतलब है कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत 2 से की थी। इसके बाद वह रुस्तम, पलटन और बादशाहों जैसी फिल्मों में दिखीं। अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बातचीत की है।

ईशा गुप्ता का खुलासा: हमबिस्तर होने से मना किया तो फिल्म से निकालना चाहता था प्रोड्यूसर, दो बार होना पड़ा कास्टिंग काउच का शिकार!

Filmy Wrap: Aryan Khan gets bail and Shehnaz posted for the first time after Siddharths death read 10 big entertainment news
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत का राजनीति से हमेशा ही गहरा संबंध रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत से कलाकार राजनीतिक पार्टियों में शामिल होते हैं और कुछ सितारों को इसमें जबरदस्त सफलता भी मिली है। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। काम्या ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है। मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर और वर्किंग प्रेसिडेंट चरण सिंह सापरा ने टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। काम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब कांग्रेस में आने के बाद काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है जिस पर सभी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

रिएक्शन: कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या पंजाबी ने साझा कीं तस्वीरें, गौहर खान बोलीं- तुम एक अच्छी पार्टी के साथ हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryan Khan gets bail and Shehnaz posted for the first time after Siddharths death read 10 big entertainment news
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि निजी जिंदगी के बारे में बात करने से काम से ध्यान नहीं हटता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगर आप पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं, तो काम से ध्यान हट जाता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कभी वास्तव में अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा बात नहीं की है। अभिनेत्री का कहना है कि वह लव सर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और अगले साल अपनी फिल्म आने का इंतजार कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर बोलीं: निजी जिंदगी के बारे में बात करने से नहीं हटता काम से ध्यान, सेट पर वापसी से खुश हूं

विज्ञापन
Filmy Wrap: Aryan Khan gets bail and Shehnaz posted for the first time after Siddharths death read 10 big entertainment news
सुमित भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स चैनल के शो ‘ससुराल सिमर का 2’ के मौजूदा प्लॉट में सिमर और आरव का रोमांस पूरे जोर पर है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी शादी से खुश हैं। हालांकि सुमित भारद्वाज अभिनीत एक नए किरदार की एंट्री से शो की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का 2’ में सुमित एक जुनूनी म्यूजिक कम्पोजर समर खन्ना की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। कहानी के नए मोड़ के मुताबिक आरव जल्द ही समर को सिमर का म्यूजिक एलबम बनाने के लिए कहने वाला है। ऊंचे दर्जे के बड़े आर्टिस्ट्स के साथ काम कर चुका यह कम्पोजर सिमर की क्षमता को लेकर पूरी तरह से यकीन में नहीं है, लेकिन अपना काम करने का फैसला करता है और सिमर से मिलता है। बस इसी के बाद सिमर की जिंदगी में नई हलचल होने वाली है जो धारावाहिक के दर्शकों को हैरान कर देगी।

Sasural Simar Ka 2: सुमित भारद्वाज की टेलीविजन पर वापसी, शो की कहानी में आएगा जबर्दस्त ट्विस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed