{"_id":"60360f6e8ebc3ee93903722f","slug":"boney-kapoor-janhvi-kapoor-and-khushi-kapoor-perform-a-puja-in-chennai-home-before-sridevi-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी ने की पूजा, चेन्नई स्थित घर पर किया गया याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी ने की पूजा, चेन्नई स्थित घर पर किया गया याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
24 फरवरी 2018 में दुनिया से अलविदा कह गईं बॉलीवुड की मशहूर अदाकार श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर अभिनेत्री को एक बार फिर से याद किया जा रहा है। श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद से उनकी बेटियों को गहरा आघात पहुंता था। साथ ही पति बोनी कपूर भी अकेले रह गए थे। बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने अपनी मां के जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखकर अपना दर्द साझा किया था। उनकी पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर ने उनके लिए एक पूजा की।
2 of 5
sridevi
श्रीदेवी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती थींं। इसलिए उनका एक घर चेन्नई में भी है। ये पूजा चेन्नई में ही की गई। 2018 में श्रीदेवी के गुजरने के बाद से हर साल उनका परिवार चेन्नई के मैलापुर स्थित दिवंगत अभिनेत्री के घर पहुंचता है। यहां उनकी याद में पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है।
3 of 5
Sridevi
बता दें कि श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी 2018 में हो गई थी। दुबई के होटल रूम में वे मृत पाई गई थीं। उस वक्त पति बोनी कपूर भी कमरे में मौजूद थे। उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी और वो डिनर पर जाने वाले थे। इसके लिए अभिनेत्री फ्रेश होने गई थीं। जब काफी समय तक वो बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने उन्हें बाथटब में गिरे हुए पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sridevi
घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिनेत्री की मौत दम घुटने से हुई है। पानी में डूबकर दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद कई तरह के सवाल उनके पति पर भी उठे थे। बाद में स्वीकृति मिलने पर किसी तरह श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Sridevi
इस खबर को सुनकर हर कोई सन्न रह गया। यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि श्रीदेवी इस तरह अचानक दुनिया से चली जाएंगी। वे दुबई अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं। एक दिन पहले ही उनकी डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन तब किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि ये तस्वीरें उनके आखिरी पलों की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।