अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती का सितारा गरदिश में चल रहा है। अब उन्हें एक और झटका लगा है। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘चेहरे’ के पोस्टर से रिया का चेहरा ही गायब कर दिया गया है। इस फिल्म को रिलीज करने की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर रिया को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
'चेहरे' के पोस्टर में नहीं दिखीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स बोले- किसी ने भी फिल्म में काम दिया तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म चेहरे एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। मूवी को इसी साल 30 अप्रैल को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। इसकी जानकारी खुद बिग बी ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘चेहरे से बड़ा कोई नकाब नहीं होता! चेहरे को बेनकाब करें, बहुप्रतीक्षित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थियेटर में 30 अप्रैल 2021 को आएगी’।
इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को भी कास्ट किया गया था। लेकिन पहले पोस्टर में ही न तो उनका चेहरा है न ही कहीं उन्हें टैग किया गया है। रिया सुशांत की मौत के बाद बड़े विवादों में फंस गई थीं। यहां तक कि एनीसीबी, सीबाआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही थीं। ड्रग्स के मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
इसके बाद से ट्विटर यूजर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिया का करियर अब खत्म है। एक यूजर ने लिखा ‘रूमी जाफरी ने रिया चक्रवर्ती को लेकर पिक्चर बनाने की बात कही थी लेकिन क्या जान बूझकर दिखाया नहीं जा रहा? रिया चक्रवर्ती को जनता की नाराजगी दिख चुकी है। रूमी जाफरी हो या बॉलीवुड में कोई और जिसने भी इस लड़की के साथ पिक्चर बनाई तो सुपर फ्लॉप पिक्चर होगी’।
रूमी जाफरी ने इसी फिल्म में #RheaChakraborty को लेकर पिक्चर बनाने की बात कही थी लेकिन क्या जान बूझ कर दिखाया
नहीं जा रहा है #RheaChakraborty को जनता का नाराजगी दिख चुकी है रूमी जाफरी हो या
बॉलीवुड में कोई और जिसने भी इस लड़की के
साथ पिक्चर बनाई तो सुपर फ्लोप पिक्चर होगी
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘अब निर्माता प्रमोशन और पोस्टर में रिया चक्रवर्ती का नाम लेने से डर रहे हैं। यह खौफ अच्छा है’। इसी के साथ एक और ट्वीट देखने को मिला जिसपर लिखा था ‘क्या हुआ श्रीमान बच्चन आपने आम लोगों की औकात के बारे में कहा था। अब सबको उन्हीं आम लोगों ने धमका कर रख दिया है। उम्मीद है ये जारी रहेगा। हम राष्ट्रीय अपराध का बहिष्कार करते हैं’।
So now the producer is afraid to mention #RheaChakraborty during the promotional activities and posters🤷♀️🤷♀️ #Chehre flop hone is khouf acha hai🤣🤣🤣