फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड फोटोशूट से लेकर शराब की लत तक ऐसी रही है पूजा भट्ट की जिंदगी, विवादों से रहा है गहरा नाता

Wed, 24 Feb 2021 12:05 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Feb 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special: From Bold photoshoot to alcoholism, know about the actress' controversial life
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम भी नहीं है। पूजा भट्ट की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये लेकिन अभिनेत्री ने सभी का डटकर सामना किया। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो पूजा भट्ट ने बड़े पर्दे पर साल 1991 में आई फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' से कदम रखा था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। फिल्मी करियर के अलावा पूजा भट्ट का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। कई बार अभिनेत्री किसी बयान या फिर किसी और वजह से चर्चा में भी छाई रहीं थीं। आज हम आपको पूजा भट्ट की जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Pooja Bhatt Birthday Special: From Bold photoshoot to alcoholism, know about the actress' controversial life
पूजा भट्ट और आमिर खान - फोटो : social media

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत 

पूजा भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में टेलीविजन फिल्म 'डैडी' से की थी, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। एक शराबी पिता और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित इस फिल्म में पूजा के पिता का किरदार अनुपम खेर ने निभाया था। इसके बाद पूजा ने फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' से बड़े पर्दे पर दस्तक दी। इस फिल्म में उनके अपोजिट आमिर खान थे। इस फिल्म में पूजा के मासूमियत भरे अंदाज ने हर किसी का दिल जीता लिया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्मों अभिनय के अलावा पूजा ने कई फिल्मों का सफल निर्देशन किया। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म 'पाप' से  फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और कई फिल्मों का निर्देशन किया।

Pooja Bhatt Birthday Special: From Bold photoshoot to alcoholism, know about the actress' controversial life
पूजा भट्ट, सोनी राजदान, आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पिता महेश भट्ट से करती थीं नफरत

आज भले ही पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं लेकिन एक समय था जब पूजा अपने पिता से नफरत करती थीं। जिसकी वजह थी उनके पिता की दूसरी शादी। जी हां, महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण थीं। किरण अनाथ थी और लंबे अर्से तक एक दूसरे को डेट करने के बाद महेश भट्ट ने किरण से शादी की। महेश भट्ट और किरण के दो बच्चे हैं राहुल भट्ट और पूजा भट्ट लेकिन शादी के काफी साल बाद दोनों अलग हो गए और महेश भट्ट ने किरण को तलाक दे दिया और सोनी राजदान से शादी कर ली थी। जब ये बात पूजा को पता चली थी तब वो पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान से नफरत करने लगी थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि सोनी राजदान ने उनसे उनके पिता छीन लिए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special: From Bold photoshoot to alcoholism, know about the actress' controversial life
पूजा भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : Instagram

पूजा भट्ट के इस फोटोशूट ने मचाया था तहलका

पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट ने फिल्मी पत्रिका के लिए फोटोशूट करवाया था। जब ये फोटोशूट सामने आया तो तहलका मच गया था। इस फोटोशूट में पूजा भट्ट और महेश भट्ट लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसे देखने के बाद काफी विवाद हुआ था। इतना ही नहीं महेश भट्ट का कोट भी लिखा था, 'यदि पूजा मेरी बेटी न होती तो मैं उससे शादी कर लेता।' इस फोटोशूट के बाद महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

विज्ञापन
Pooja Bhatt Birthday Special: From Bold photoshoot to alcoholism, know about the actress' controversial life
पूजा भट्ट

अभिनेत्री ने शराब की लत का किया था खुलासा

पूजा भट्ट को शराब की भी बुरी लत थीं और इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। उन्होंने बताया था कि साल 2016 तक वो इसकी आदी थीं। पूजा ने अपनी इस लत के बारे में बताते हुए लिखा था, '2 साल और 10 महीने आज नशे के बिना। अब अतीत को प्रतिबिंबित करने और आत्मसात करने का समय है, आखिर कल किसने देखा है।' उन्होंने आगे लिखा था, 'आपमें से जो भी अपनी बुरी आदतों को छुड़ाने के लिए अपने अंदर के राक्षस से लड़ाई कर रहे हैं और नशे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। अगर मैं ऐसा कर सकती हूं तो आप भी जरूर ऐसा कर सकते हैं। अगर आप फड़फड़ाते हैं या गिरते हैं, तो अपने आप को उठाओ और चलते रहो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed