फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor Share Details About His Relationship First Wife Mona And Second Wife Shridevi

Boney Kapoor: श्रीदेवी और मेरे लिए रिंग माेना ने खरीदी थी’, पहली पत्नी और अपने रिश्तों पर खुलकर बोले बोनी कपूर

Fri, 26 Sep 2025 06:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

Boney Kapoor Talk About First Wife Mona: प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने हाल ही में अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। बोनी कपूर ने पहली पत्नी मोना और दूसरी पत्नी श्रीदेवी को लेकर काफी बातें साझा की हैं। लेकिन दूसरी शादी के बाद एक बात का मलाल बोनी कपूर को हमेशा सताता रहा?

विज्ञापन
Boney Kapoor Share Details About His Relationship First Wife Mona And Second Wife Shridevi
बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना कपूर से शादी की, इनके दो बच्चे हैं, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। बाद में माेना को तलाक देकर बोनी कपूर ने 1996 में एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की। इतनी बड़ी बात के बावजूद पहली पत्नी मोना ने काफी दरियादिली दिखाई। हाल ही में मोना को लेकर बोनी कपूर ने काफी सारी बातें शेयर की हैं। 

विज्ञापन

मोना ने खरीदी थी श्रीदेवी और बोनी के लिए रिंग
चंदा कोचर के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में बोनी कपूर नजर आए। बोनी कपूर ने चंदा कोचर को अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बताया। वह कहते हैं, ‘मैंने अपनी पहली पत्नी को सब बताया था। मैंने उन्हें अपना सच बता दिया था। यह अंगूठी देखिए जो मैंने पहनी है और जो श्रीदेवी ने पहनी थी। दोनों मोना ने खरीदी थीं। मोना ने बच्चों को बड़ा किया, उनके मन में किसी भी तरह की नफरत पैदा किए बिना किया।’   

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Sridevi: ‘बाहुबली’ का हिस्सा क्यों नहीं बनीं श्रीदेवी? बोनी कपूर बोले- ‘राजामौली को गलत बातें…’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोनी बोले- ‘मुझे बहुत बुरा लगता था’ 
आगे बोनी कपूर कहते हैं, ‘मेरे पास अर्जुन कपूर (बेटा) का एक लेटर है जिसमें उसने मुझसे पूछा था, 'आप घर क्यों नहीं आते?' तब मुझे बहुत बुरा लगता था। मैं क्या कर सकता था? मैं बंटा हुआ था। एक तरफ मेरी पत्नी (श्रीदेवी) थीं और दूसरी तरफ मेरे बच्चे। मैं श्रीदेवी को अकेला नहीं छोड़ सकता था।’ वह यह भी कहते हैं कि बच्चों की परवरिश के लिए मोना (पहली पत्नी) और दादा-दादी थे।’  


प्रोड्यूसर से एक्टर बने बोनी कपूर
बोनी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह बतौर प्रोड्यूसर अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। पिछले साल उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘मैदान’ को-प्रोड्यूस किया था। प्रोडक्शन के अलावा वह एक्टिंग की फील्ड में भी उतर चुके हैं। साल 2023 में वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के किरदार के पिता का रोल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed