'बॉर्डर 2' का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस फिल्म की जोर शोर से शूटिंग चल रही है। इस बीच फिल्म के सेट से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बेबी बंब फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस खबर से फैंस और उनके करीबी दोस्त भी खुशी से झूम उठे हैं।
Border 2: 'बॉर्डर 2' के सेट से आई बड़ी खुशखबरी, जानें किसके घर गूंजने वाली है किलकारी?
Border 2: 'बॉर्डर 2' के सेट से फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यह अच्छी खबर फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।
तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आ रहा है... जुलाई 2025 में।" तस्वीरों में उनके पति बिनॉय गांधी प्यार से बेबी बंप पर किस करते हुए उदिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों गर्व से अपने आने वाले बच्चे को लेकर प्यार से बेबी बम्प को सहलाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में निधि ने एक बेज कलर के फिटेड स्वेटर और जीन्स पहन रखी है।
Anupam Kher: कलाकार के रूप में तो सब जानते हैं, मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में अनुपम खेर को कितना जानते हैं आप?
View this post on Instagram
जैसे ही निधि ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेता वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी समेत कई अन्य सितारों ने प्यार और शुभकामनाओं से उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दीं।
अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "मामू फिर से बन रहा हूं। अथिया शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया और लिखा, "उफ्फ, मैं इंतजार नहीं कर सकती! बधाई हो मेरी निधि और बिनॉय गांधी।"
'बॉर्डर 2' की बात करें तो फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1997 में आई फिल्म का सीक्वल है। फिल्म का पहला शेड्यूल जनवरी 2025 में झांसी में शूट किया गया था। यह फिल्म 26 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित वीडियो