सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: कलाकार के रूप में तो सब जानते हैं, मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में अनुपम खेर को कितना जानते हैं आप?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

Anupam Kher Birthday: अभिनेता अनुपम खेर आज 07 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। परदे पर कमाल का अभिनय करने वाले अनुपम खेर जिंदादिली के साथ जिंदगी जीते हैं। दूसरों को प्रेरित करने के मामले में उनका जवाब नहीं।

विज्ञापन
Anupam Kher Birthday: Know About Famous actor career movies and Motivational Quotes
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

अनुपम खेर इंडस्ट्री के नामी सितारों में शामिल हैं। साल 1984 में उन्होंने फिल्म सारांश से अभिनय पारी शुरू की जो अब तक जारी है। उसी उत्साह और उसी उमंग के साथ वे अपना हर किरदार अदा करते हैं। उनकी अभिनय प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपनी युवा उम्र में भी उन्होंने फिल्म सारांश में एक बुजुर्ग पिता का रोल बखूबी किया। उन्होंने सीरियस किस्म के रोल ही नहीं, कॉमेडी किरदार भी खूब मजेदार अंदाज में अदा किए हैं। अनुपम खेर को एक शानदार अभिनेता के रूप में तो सभी जानते हैं। मगर, वे एक कमाल के मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उनकी कुछ प्रेरणादायक बातें इस प्रकार हैं...

Trending Videos
Anupam Kher Birthday: Know About Famous actor career movies and Motivational Quotes
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा में अनुपम खेर ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से साल 2004 पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Birthday: Know About Famous actor career movies and Motivational Quotes
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'सारांश' से की। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर ने बी वी प्रधान  की भूमिका निभाई थी।

Anupam Kher Birthday: Know About Famous actor career movies and Motivational Quotes
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
अनुपम खेर ने विलेन के रूप में भी अच्छी पहचान बनाई। साल 1986 में आई फिल्म 'कर्मा' में उन्होंने डॉ. माइकल डैंग का किरदार निभाया। इस किरदार से अनुपम खेर का  नाम इंडस्ट्री के सुपरहिट विलेन की लिस्ट में शामिल हो गया। उनके इस किरदार ने परदे के बाहर भी लोगों को डरा दिया था।
विज्ञापन
Anupam Kher Birthday: Know About Famous actor career movies and Motivational Quotes
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

कई क्लासिक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मुरीद बना चुके अनुपम खेर कई किताबें लिख चुके हैं। अभिनेता की पहली किताब 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू साल 2011 में आई थी, जिसका हिंदी अनुवाद 'आप खुद ही बेस्ट हैं' नाम से आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed