{"_id":"67c9f9f1c2346570bd0a10e9","slug":"india-highest-grossing-re-release-films-tumbbad-ghilli-sanam-teri-kasam-namaste-london-ye-jawani-hai-deewani-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Re-Release Films: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Re-Release Films: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 07 Mar 2025 08:51 AM IST
सार
Re-Release Movies: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का ट्रेंड चल रहा है। इस दौरान कुछ फिल्मों ने री-रिलीज के बाद जबर्दस्त कमाई की है। आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने री-रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई की।
बीते कुछ वक्त से सिनेमाघरों में पुरानी फिल्मों को री-रिलीज करने का सिलसिला चल पड़ा है। इस लिस्ट में अब नमस्ते लंदन का नाम भी जुड़ गया है। वहीं आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो अब तक री-रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में बन चुकी हैं।
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' पिछले महीने दोबारा रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और इसने 41 करोड़ रुपये की कमाई की। इसकी सफलता को देखकर कई निर्माता अपनी पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज करने की सोच रहे हैं।
3 of 7
तुम्बाड
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
तुम्बाड
सोहुम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' साल 2018 में रिलीज हुई थी। उस वक्त यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन 2024 में री-रिलीज होने के बाद इसने 20 करोड़ रुपये कमाए। इसने अपनी पहली रिलीज से भी ज्यादा कमाई कर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घिल्ली
- फोटो : सोशल मीडिया
घिल्ली
2004 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'घिल्ली' के हिंदी वर्जन को दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया। दलपति विजय की इस फिल्म ने पहले दिन और वीकेंड पर शानदार कमाई की और कुल 24.25 करोड़ रुपये जुटाए।
विज्ञापन
5 of 7
ये जवानी है दीवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 2013 में सुपरहिट रही थी। री-रिलीज के बाद भी लोगों ने इसे खूब प्यार दिया और यह फिल्म एक हफ्ते में 25 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।